सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Need to connect industries with education system: Entrepreneurs

शिक्षण व्यवस्था से उद्योगों को जोड़ने की जरूरत : उद्यमी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Need to connect industries with education system: Entrepreneurs
अंबाला कैंट के इंड​स्टि्रयल एरिया में फैक्ट्री में काम करते युवा। संवाद
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
Trending Videos

अंबाला। हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और हिमाचल के युवा आईटी और कॉर्पोरेट नौकरियों की तलाश में बेंगलुरु, हैदराबाद, पुणे जैसे शहरों की ओर पलायन कर रहे हैं। स्थानीय उद्यमियों के सामने प्रशिक्षित श्रमिक व पेशेवरों का काफी अभाव है। उद्यमियों ने सरकार से मांग की है कि शिक्षा व्यवस्था से लेकर युवाओं को उद्योगों से जोड़ने के लिए तेजी से कदम उठाने होंगे।
ऐसा न करने पर हरियाणा की इंडस्ट्रीज के सामने एक बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है। उद्यमी चाहते हैं कि शिक्षा व्यवस्था से उद्योगों को जोड़ा जाए। टियर-2 शहरों में आईटी पार्क बनाने पर जोर दिया, जिससे प्रदेश का युवा प्रदेश में ही रहकर सम्मान से काम कर सके। वहीं उद्योग संचालकों की समस्या भी हल हो जाए। अंबाला साइंटिफिक इंस्ट्रूमेंट मैन्यूफेक्चरर्र एसोसिएशन के महासचिव उमाकांत बताते हैं कि उनकी सरकार से मांग है कि शैक्षणिक संस्थानों की भूमिका को बदला जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह इंजीनियरिंग और प्रबंधन संस्थानों में उद्योग-उन्मुख पाठ्यक्रम लाएं, कैंपस में स्टार्टअप इन्क्यूबेशन सेंटर और इनोवेशन लैब की स्थापना के साथ-साथ उन्हें चलाने पर भी बल दिया जाए। इसी प्रकार आईटी, एआई, डेटा साइंस और इलेक्ट्रॉनिक्स में प्रशिक्षण भी आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed