सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The thief stole cash from the car, claiming the oil was leaking.

Ambala News: तेल टपकने की बात कह कार से नकदी ले गया चोर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
The thief stole cash from the car, claiming the oil was leaking.
विज्ञापन
अंबाला। जनता स्वीट चौक के पास बाइक सवार दो युवकों ने नागरिक अस्पताल में कार्यरत महिला कर्मचारी को झांसा देकर उनकी कार से पर्स चोरी कर लिया और उसमें रखी नकदी लेकर भाग गए। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos

कुरुक्षेत्र के सेक्टर-5 की रहने वाली ममता त्यागी छावनी के नागरिक अस्पताल में कार्यरत हैं। पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने बताया कि 5 फरवरी को वह अपनी कार से ड्यूटी के बाद घर लौट रही थीं, जैसे ही वह जनता स्वीट चौक पर पहुंचीं, पीछे से आए दो बाइक सवार युवकों ने इशारा किया कि उनकी गाड़ी के बोनट से तेल टपक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घबराहट में ममता ने सेसिल स्कूल के पास गाड़ी रोकी और नीचे उतरकर बोनट उठाकर चेक करने लगीं, जब उन्हें कुछ गड़बड़ी नहीं मिली और वह वापस गाड़ी में बैठीं तो देखा कि पिछली सीट पर रखा उनका पर्स नीचे गिरा था। चेक करने पर पता चला कि पर्स से तीन हजार रुपये गायब थे। युवक पर्स से पैसे निकालकर उसे गाड़ी के बोनट पर फेंककर फरार हो गए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed