फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   NHAI built pipeline chamber in the middle of Tangri river

Ambala News: टांगरी नदी के बीच एनएचएआई ने बनाया पाइपलाइन चैंबर

Fri, 31 Jul 2026 02:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Fri, 31 Jul 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
NHAI built pipeline chamber in the middle of Tangri river
अंबाला। छावनी में मानसून की दस्तक के बीच संभावित बाढ़ के खतरे को लेकर सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग पूरी तरह सतर्क है। विभाग ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के परियोजना निदेशक को पत्र लिखकर अंबाला-जगाधरी रोड पुल के पास टांगरी नदी के पाट (बेड) में बनाए गए पाइपलाइन आउटलेट चैंबर को तुरंत हटाने के निर्देश दिए हैं। वहीं, विभाग ने चेतावनी दी है कि यदि इसे जल्द नहीं हटाया गया, तो मानसून के दौरान पानी का प्राकृतिक बहाव रुक सकता है और अंबाला में बाढ़ का गंभीर संकट पैदा हो सकता है।
विज्ञापन

नदी के बहाव में बाधा बन रहा चैंबर
सिंचाई विभाग के दक्षिण उपमंडल, अंबाला के उपमंडल अधिकारी की ओर से जारी पत्र में स्पष्ट किया गया है कि एनएचएआई द्वारा अंबाला-जगाधरी रोड पुल के ठीक नीचे की ओर टांगरी नदी के बीचों-बीच एक पाइपलाइन आउटलेट चैंबर का निर्माण कर दिया गया है। विभाग का कहना है कि यह अवैध निर्माण मानसून के दिनों में बाढ़ के पानी के प्राकृतिक प्रवाह को बाधित करेगा। इससे नदी की जल-वहन क्षमता पर प्रतिकूल असर पड़ेगा और आसपास के इलाकों में बाढ़ का खतरा कई गुना बढ़ जाएगा।
विज्ञापन

पहले भी दी गई थी चेतावनी, नहीं हुई कार्रवाई
विभाग के अनुसार, इससे पहले भी साइट निरीक्षण के दौरान संबंधित जूनियर इंजीनियर और एसडीओ द्वारा एनएचएआई के संबंधित अधिकारियों से इस चैंबर को तुरंत हटाने का आग्रह किया था। कुछ दिन पहले भी इस मामले को दोबारा उठाया गया था, लेकिन एनएचएआई की तरफ से ना तो कोई जवाब दिया गया और ना ही इसे हटाने की दिशा में कोई कदम उठाया गया। प्रशासनिक सुस्ती को देखते हुए अब इसे अति आवश्यक श्रेणी में रखते हुए पत्र जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तुंरत प्रभाव से हटाने और पुनर्निर्माण का सुझाव
सिंचाई विभाग ने एनएचएआई से मांग की है कि मानसून की गंभीरता को देखते हुए इस आउटलेट चैंबर को तुरंत प्रभाव से ध्वस्त किया जाए। इसके साथ ही यह भी सुझाव दिया गया है कि इस चैंबर को किसी अन्य सुरक्षित और उपयुक्त स्थान पर दोबारा बनाया जाए, ताकि बाढ़ की स्थिति में टांगरी नदी के बहाव में किसी प्रकार की रुकावट न आए। विभाग ने चेताया है कि मामले की नाजुकता को समझते हुए जल्द से जल्द जरूरी सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
----
बाढ़ पीड़ितों का फूटा गुस्सा
इस लापरवाही को देखकर स्थानीय बाढ़ पीड़ित कमल कांत व नरेंद्र सैनी सहित अन्य लोगों का कहना है कि जब सरकारी महकमे खुद ही जलमार्गों पर अवैध कब्जे और निर्माण करने पर उतारू हो जाएंगे, तो आम आदमी और निजी मालिकों से क्या उम्मीद की जा सकती है। जनता का सवाल है कि क्या मानसून सिर पर होने के बाद भी प्रशासनिक अमला हादसों का इंतजार कर रहा है।

---
एनएचएआई ने गलत तरीके से टांगरी नदी में पाइपलाइन का चैंबर बना दिया है जोकि पानी के लिए रुकावट बनेगा। इससे आसपास के क्षेत्रों में जलभराव हो सकता है। एनएचएआई को इसे तुरंत हटाने के लिए पत्र लिखा गया है।
सुखविंदर सिंह, उपमंडल अधिकारी, सिंचाई विभाग,अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed