फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Revised schedule for online transfer drive released.

Ambala News: ऑनलाइन ट्रांसफर ड्राइव का संशोधित शेड्यूल जारी

Fri, 31 Jul 2026 02:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Fri, 31 Jul 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
Revised schedule for online transfer drive released.
अंबाला। हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग ने आगामी ऑनलाइन टीचर ट्रांसफर ड्राइव 2026 के लिए डेटा सत्यापन और प्रमाणीकरण का संशोधित शेड्यूल जारी कर दिया है।
विज्ञापन

सभी जिला शिक्षा और मौलिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे सभी राजकीय विद्यालयों के शिक्षकों का डेटा एमआईएस पोर्टल पर समयबद्ध तरीके से अपडेट कराना सुनिश्चित करें। इस पूरी प्रक्रिया के लिए 10 अगस्त 2026 को क्वालीफाइंग डेट निर्धारित किया गया है।
डेटा सत्यापन और आपत्ति निस्तारण का चरणबद्ध शेड्यूल : शिक्षक 11 से 17 अगस्त तक अपनी व्यक्तिगत और सेवा प्रोफाइल को अपडेट व वैलिडेट करेंगे। सभी शिक्षकों के स्कोर और कार्यकाल का प्रकाशन 18 से 19 अगस्त तक किया जाएगा।
विज्ञापन

शिक्षकों द्वारा आपत्ति दर्ज कराने की अवधि 20 से 24 अगस्त तक तय की गई है। दावों और आपत्तियों पर जिला स्तरीय समिति द्वारा 25 से 31 अगस्त के बीच निर्णय लिया जाएगा। इसके बाद जिला समिति के निर्णयों का प्रकाशन 1 सितंबर को होगा। वहीं राज्य स्तरीय समिति के समक्ष दावा या आपत्ति 2 से 4 सितंबर तक प्रस्तुत की जा सकेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed