फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   One member was suspended for indiscipline.

Ambala News: अनुशासनहीनता के आरोप में एक सदस्य को किया निलंबित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
One member was suspended for indiscipline.
अंबाला छावनी की गढ़वाल सभा में बैठक के दौरान मौजूद पदा​धिकारी व सदस्य। प्रवक्ता
- सभा भवन में हुई गढ़वाल सभा की कार्यकारिणी की बैठक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। गढ़वाल सभा की कार्यकारिणी की बैठक रविवार को सभा भवन में आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व सभा के प्रधान राजेश ध्यानी ने किया। बैठक का मुख्य एजेंडा संगठन में अनुशासनहीनता को रोकना रहा। मंदिर नवीनीकरण कार्य के दौरान अभद्र व्यवहार, संस्था के खिलाफ अपशब्द का प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए एक सदस्य को निलंबित कर दिया गया।
प्रधान की ओर से संबंधित सदस्य को पहले ही नोटिस जारी कर रविवार की बैठक में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया था। तय समय पर उनके उपस्थित न होने और अनुशासनहीनता के आरोप में सभा ने सर्वसम्मति से उन्हें गढ़वाल सभा की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित करने का निर्णय लिया। इस दौरान मंच का संचालन महासचिव प्रवीन पसबोला ने किया।
विज्ञापन

कीर्तन मंडली का गठन
बैठक के दौरान सभा की महिलाओं की सहभागिता को बढ़ावा देते हुए कीर्तन मंडली का चुनाव कराया गया। इसमें शोभा घनस्याला को कीर्तन मंडली का नया प्रधान चुना गया। विनीता ढोंडियाल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक की शुरुआत से पहले सभा ने अपने पूर्व प्रधान स्व. भारत सिंह नेगी के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया। बैठक में मुख्य रूप से रमेश चंद्र धस्माना, चंद्र शेखर थपलियाल, बहादुर सिंह नेगी, विजय प्रकाश रतूड़ी, परमेश ढोंडियाल, ध्यान सिंह, विशाल, दिनेश, अशोक, सज्जन और सुरेश ने उपस्थिति दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed