फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   People troubled by the shortage of public toilets in the city.

Ambala News: शहर में सार्वजनिक शौचालयों की कमी से परेशान लोग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
People troubled by the shortage of public toilets in the city.
अंबाला छावनी में रेलवे रोड पर नहीं है शौचालय। संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

अंबाला सिटी। शहर के हर वार्ड में औसतन 20 हजार की आबादी निवास करती है, लेकिन मूलभूत सुविधाओं के नाम पर सार्वजनिक शौचालयों का भारी कमी है। शौचालय न होने से शहरवासियों, विशेषकर महिलाओं को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। यही नहीं, सुबह-शाम टहलने के लिए पार्कों में जाने वाले लोग भी इस सुविधा से वंचित हैं।
हाल ही में नगर निगम की ओर से कराए गए एक सर्वे रिपोर्ट में सामने आया है कि अंबाला सिटी के सभी 20 वार्डों में सार्वजनिक शौचालयों की सख्त दरकार है। साथ ही जो शौचालय मौजूद हैं, उनकी हालत बेहद बेकार हो रही है। इसके लिए नगर निगम कमिश्नर ने शौचालय निर्माण के निकाय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

-------
प्रत्येक वार्ड में नए शौचालय बनाने का लिया फैसला
सर्वे के आंकड़े सामने आते ही नगर निगम प्रशासन ने समस्या के स्थायी समाधान के लिए शहर के प्रत्येक वार्ड में नए शौचालय बनाने का फैसला लिया है। साथ ही शहर के सभी प्रमुख पार्कों में भी शौचालयों का निर्माण कराया जाएगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ये सभी शौचालय आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे और इनमें महिलाओं व पुरुषों के लिए अलग-अलग सेक्शन की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
अधिकारियों की बैठक में दिए सख्त निर्देश

नगर निगम कमिश्नर वीरेंद्र सहरावत ने संबंधित अधिकारियों की एक उच्चस्तरीय बैठक बुलाई। बैठक में उन्होंने सर्वे रिपोर्ट की समीक्षा की और सभी निकायों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शौचालय निर्माण का कार्य जल्द से जल्द पूरा किया जाए। कमिश्नर ने स्पष्ट किया कि काम की गुणवत्ता में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


वर्जन----
शहर में स्वच्छता और नागरिकों की सुविधा हमारी प्राथमिकता है। सर्वे के आधार पर सभी 20 वार्डों में शौचालयों की कमी दूर करने के निर्देश दिए गए हैं। आबादी के हिसाब से प्रत्येक वार्ड में कम से कम 10 शौचालयों की जरूरत है। — वीरेंद्र सहरावत, कमिश्नर, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed