{"_id":"69f7a6ea73d1c96bed0393c3","slug":"physics-and-chemistry-questions-confused-the-candidatesphysics-and-chemistry-questions-confused-the-candidates-ambala-news-c-36-1-amb1001-162615-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: भौतिक और रसायन विज्ञान के प्रश्नों ने परीक्षार्थियों की उलझाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: भौतिक और रसायन विज्ञान के प्रश्नों ने परीक्षार्थियों की उलझाया
विज्ञापन
अंबाला छावनी में नीट-यूजी की परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र के बाहर खडे़ परीक्षार्थी। संवाद
विज्ञापन
- सात केंद्रों पर हुई नीट-यूजी की परीक्षा, हेयरपिन, कड़ा, इयररिंग और हेयरबैंड केंद्र के बाहर उतरवाए
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट-यूजी) की लिखित परीक्षा रविवार को हुई। प्रशासन की ओर से परीक्षा के दृष्टिगत सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे। जिले के 7 केंद्रों पर 3047 परीक्षार्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई जबकि 107 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। छात्रों ने बताया कि रसायन विज्ञान और भौतिक विज्ञान के प्रश्नों ने काफी उलझाया।
परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। इस दौरान केंद्रों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। परीक्षा से पहले गेट पर ही परीक्षार्थियों के हेयरपिन, कड़ा, इयररिंग और हेयरबैंड जैसे सामान केंद्र के बाहर ही उतरवा लिए गए। किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक वस्तु या धातु सामग्री के साथ प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई।
दोपहर दो बजे शुरू हुई परीक्षा में परीक्षार्थियों को 3 घंटे के भीतर 180 बहुविकल्पीय प्रश्नों के उत्तर देने थे। इसके लिए अभ्यर्थियों को 32 पेज की प्रश्न पुस्तिका (बुकलेट) दी गई थी। परीक्षा देकर बाहर निकले परीक्षार्थियों ने बताया कि हालांकि प्रश्न पाठयक्रम से ही पूछे गए थे लेकिन प्रश्नों की प्रकृति काफी घुमावदार थी। ऐसे सवालों के कारण अभ्यर्थियों को उत्तर देने में काफी समय लगा। कई छात्रों को समय प्रबंधन में चुनौती का सामना करना पड़ा।
बोले- परीक्षार्थी-
यह मेरी पहली परीक्षा थी। मैंने इसके लिए कोई कोचिंग नहीं ली। घर पर ही चार से पांच घंटे तक अभ्यास करती थी। भौतिक विज्ञान में अच्छे से नहीं हो पाया।
- प्रीति, इस्माइलाबाद, पेहोवा
खुद से ही पढ़ाई करके परीक्षा दी है। इसमें किसी प्रकार की न तो ट्यूशन ली और न ही कोचिंग। भौतिक विज्ञान के प्रश्नों ने उलझा लिया था। उम्मीद है कि 65 से 70 प्रतिशत के बीच में नंबर आ जाएंगे।
- भारवी, अंबाला सिटी
रोजाना 6 से 7 घंटे पढ़ाई करती थी। जीव विज्ञान का तो पेपर ठीक गया है, लेकिन रसायन विज्ञान और भौतिक विज्ञान के प्रश्नों ने उलझा लिया था। फिर भी सोच-समझकर जवाब दिए हैं। अब परिणाम आने के बाद पता चलेगा।
- अदिति शर्मा, पंचकूला
पेपर थोड़ा कठिन था। जीव विज्ञान और रसायन विभाग के प्रश्नों के उत्तर तो दिए लेकिन भौतिक विज्ञान के प्रश्नों को सुलझाने में कुछ समय लगा। रोजाना 7 से 8 घंटे तक पढ़ाई की थी।
- दीपाक्षी, अंबाला सिटी
Trending Videos