सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Posing as a food safety officer, he extorted Rs 25,000 from a hotel owner.

Ambala News: फूड सेफ्टी अधिकारी बनकर होटल संचालक से वसूले 25 हजार रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Posing as a food safety officer, he extorted Rs 25,000 from a hotel owner.
मुलाना में राष्ट्रीय राजमार्ग-344 पर ​स्थित होटल में घुसे नकली फूड सेफ्टी अ​धिकारी संचालक को डर
विज्ञापन
मुलाना। राष्ट्रीय राजमार्ग-344 पर स्थित गांव ब्राह्मण माजरा में ठगी का मामला सामने आया है। यहां दो युवकों ने खुद को फूड सेफ्टी विभाग का अधिकारी बताकर एक होटल संचालक को सील करने की धमकी दी। ठगों ने डरा-धमकाकर 25 हजार रुपये भी ऐंठ लिए। आरोपियों की यह पूरी करतूत सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos


आईडी कार्ड दिखाकर जमाया रौब, दी सील करने की धमकी
ब्राह्मण माजरा निवासी गौरव शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह राष्ट्रीय राजमार्ग पर मून ढाबा रेस्टोरेंट चलाते हैं। 14 मार्च की रात करीब 10 बजे एक कार में सवार होकर दो युवक उनके होटल पहुंचे। दोनों के गले में फूड सेफ्टी विभाग के आईडी कार्ड लटके हुए थे। इन पर शुभम और गौरव नाम अंकित थे। होटल में दाखिल होते ही आरोपियों ने चेकिंग के नाम पर खामियां निकालनी शुरू कर दीं और ढाबा सील करने का डर दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शराब के नशे में थे आरोपी, 50 हजार की और मांगी फिरौती
पीड़ित का आरोप है कि दोनों युवक शराब के नशे में धुत थे। बदनामी और काम बंद होने के डर से गौरव ने उन्हें 25 हजार रुपये दे दिए। जाते समय आरोपियों ने अपना मोबाइल नंबर दिया और धमकी दी कि कल फिर आएंगे, 50 हजार रुपये और तैयार रखना, वरना होटल पर ताला लटका देंगे।

पास की दुकान पर भी की ठगी की कोशिश
होटल से निकलने के बाद ठग सामने स्थित एक अन्य दुकान सेवन-24 पर भी पहुंचे। वहां भी उन्होंने कर्मचारी को धमकाकर रुपये वसूलने का प्रयास किया। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार के नंबर और आरोपियों के हुलिए की शिनाख्त कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed