{"_id":"6a31b6b758a5448a5f0a7f2d","slug":"protest-held-at-the-electricity-office-premises-ambala-news-c-36-1-amb1001-164899-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: बिजली कार्यालय परिसर में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: बिजली कार्यालय परिसर में किया प्रदर्शन
विज्ञापन
अंबाला छावनी में 12 क्रॉस रोड स्थित बिजली निगम कार्यालय के परिसर में प्रदर्शन करते कर्मचारी। प
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सुविधाओं के अभाव में भड़के कर्मचारी
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। सब-डिवीजन नंबर-2 के अंतर्गत आने वाले इंडस्ट्रियल एरिया में बुनियादी सुविधाओं की कमी को लेकर कर्मचारियों में रोष बढ़ता जा रहा है। बुधवार को कर्मचारियों ने एकजुट होकर सब-डिवीजन कार्यालय के बाहर एक घंटे का विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए और मांग पूरी न होने तक संघर्ष जारी रखने की चेतावनी दी।
प्रदर्शनकारी कर्मचारियों का कहना है कि इंडस्ट्रियल एरिया का जो हिस्सा सब-डिवीजन-2 के तहत आता है, वहां स्थिति बद से बदतर है। न तो यहां विभाग द्वारा कोई कंप्लेंट सेंटर व्हीकल उपलब्ध कराया गया है और न ही कर्मचारियों के लिए पीने के पानी जैसी बुनियादी व्यवस्था है। सबसे अधिक परेशानी का सबब पिछले आठ महीनों से लंबित कंप्लेंट रूम का मामला है।
कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि जो कंप्लेंट रूम उन्हें मिलना था, उस पर जेई ने कब्जा किया हुआ है। इसके चलते कर्मचारी खुले आसमान के नीचे या रेहड़ी-पटरी के सहारे अपना काम करने को मजबूर हैं। उन्हें अपने रोजमर्रा के काम के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन
प्रशासन पर लापरवाही का आरोप
विरोध प्रदर्शन में शामिल कर्मचारियों ने कहा कि बार-बार गुहार लगाने के बावजूद विभागीय अधिकारी समस्याओं को अनसुना कर रहे हैं। कर्मचारियों ने कहा, वह जनता की सेवा के लिए तत्पर रहते हैं, लेकिन विभाग उन्हें मूलभूत सुविधाएं देने में भी विफल है। प्रदर्शन में सब-डिवीजन के सभी कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और विभाग को चेताया कि यदि जल्द ही सुविधाएं बहाल नहीं की गईं, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।