सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The FIFA Cup fever has started to grip the daughters too.

Ambala News: बेटियों में भी दिखने लगी फीफा कप की खुमारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
The FIFA Cup fever has started to grip the daughters too.
अंबाला कैंट के वारहीरोज मेमोरियल स्टेडियम में गेंद को रोकती हुई गोलकीपर महिला ​खिलाड़ी: संवाद
विज्ञापन
वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम में रोजाना कर रहीं फुटबॉल का अभ्यास


संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। फुटबॉल फीफा कप की खुमारी अंबाला में भी देखने को मिल रहा है। युवाओं के अलावा महिला खिलाड़ी भी फुटबॉल लेकर मैदान में उतर आई हैं। कैंट के वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम में रोजाना अलग-अलग स्कूलों की छात्राएं फुटबॉल खेलती नजर आती है। फीफा कप ने इन युवतियों में जोश पैदा कर दिया है। पैरों में फुटबॉल बूट पहने और हाथों में ग्लव्स थामे यह बेटियां रोजाना शाम को मैदान में उतरकर ड्रिब्लिंग, पासिंग और गोल पोस्ट पर निशाना साधने का अभ्यास कर रही हैं।


मिक्की मॉडल स्कूल की टीम भी मैदान में उतरी

कैंट के वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम में वर्ल्ड क्लास सुविधा वाला फुटबॉल का आर्टिफिशियल टर्फ वाला मैदान है। इस मैदान मेंं खिलाड़ी खेलकर इंटरनेशनल लैवल की तकनीक सीख रहे हैं। रोजाना इस मैदान में सुबह व शाम के समय 80 से 90 खिलाड़ी आ रहे हैं। मिक्की मॉडल स्कूल से भी फुटबाॅल टीम की महिला खिलाड़ी छुट्टियों में भी यहां प्रेक्टिस करने आ रही हैं। उनके मुताबिक वह ड्रिब्लिंग, गोल पोस्ट पर निशाना साधने की तकनीक सीख रही हैं। ताकि जब दोबारा मैदान में उतरें तो परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed