{"_id":"69b703a98876681ce20829d8","slug":"railway-departmental-promotion-exam-from-28th-schedule-released-ambala-news-c-36-1-amb1001-159746-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: रेलवे की विभागीय पदोन्नति परीक्षा 28 से, शेड्यूल जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: रेलवे की विभागीय पदोन्नति परीक्षा 28 से, शेड्यूल जारी
विज्ञापन
विज्ञापन
- अंबाला मंडल के 500 से अधिक कर्मचारियों को राहत, परीक्षा की तैयारी में जुटे
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। उत्तर रेलवे के भर्ती प्रकोष्ठ (आरआरसी) ने विभिन्न श्रेणियों और पदों के लिए विभागीय पदोन्नति परीक्षा का बहुप्रतीक्षित शेड्यूल जारी कर दिया है। यह परीक्षाएं पूरी तरह से टैबलेट आधारित टेस्ट के माध्यम से आयोजित की जाएंगी। आरआरसी के चेयरमैन अनुराग वाधवा की ओर से जारी सूचना के अनुसार, यह परीक्षाएं 28 मार्च से शुरू होकर 5 अप्रैल तक चलेंगी। यह आदेश दिल्ली, लखनऊ, फिरोजपुर, अंबाला और मुरादाबाद मंडलों सहित अन्य पर लागू होगा।
परीक्षा की समय-सारणी
रेलवे ने विभिन्न विभागों जैसे मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, एसएंडटी और कॉमर्शियल के लिए शिफ्ट आधारित शेड्यूल निर्धारित किया है। 28 मार्च को शिफ्ट एक में सहायक लेक्चरर, चीफ इंस्ट्रक्टर, क्लर्क कम टाइपिस्ट और टेक-III (सिग्नल/टीआरडी) समेत 11 श्रेणियों की परीक्षा होगी। इसी प्रकार शिफ्ट दो में जूनियर इंजीनियर (टेली), स्टेनोग्राफर ग्रेड-III और टेक-III (सीएंडडब्ल्यू) सहित 8 श्रेणियों के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी। 29 मार्च को शिफ्ट एक में सहायक लोको पायलट, मेसन और डीजल इलेक्ट्रिक टेक-III समेत 7 पदों के लिए परीक्षा होगी। शिफ्ट दो में ब्लैकस्मिथ, वेल्डर और एसी टेक-III के 3 पदों के लिए टेस्ट होगा। 5 अप्रैल को शिफ्ट 1 में सहायक लोको पायलट के पद के लिए परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
अभ्यर्थियों के लिए जरूरी निर्देश
रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि योग्य उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र और परीक्षा संचालन से जुड़े विस्तृत दिशा-निर्देश जल्द जारी किए जाएंगे। सभी संबंधित इकाइयों को निर्देश दिया गया है कि वे इस शेड्यूल का व्यापक प्रचार-प्रसार करें ताकि कर्मचारी तैयारी पूरी रख सकें।
परीक्षा की जानकारी सभी संबंधित विभागाध्यक्षों को दे दी गई है ताकि वो शेड्यूल के हिसाब से कर्मचारियों को परीक्षा के निर्देश दे सकें।
- एनके झा, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल
Trending Videos