सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Retired manager's mobile phone hacked and Rs 4.48 lakh withdrawn

Ambala News: रिटायर्ड मैनेजर के मोबाइल को हैक कर 4.48 लाख निकाले

संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Fri, 05 Jun 2026 03:57 AM IST
विज्ञापन
Retired manager's mobile phone hacked and Rs 4.48 lakh withdrawn
विज्ञापन
अंबाला। पंजाब नेशनल बैंक के एक रिटायर्ड मैनेजर सेक्टर-7 निवासी सुभाष चंद्र कम्बोज के मोबाइल को हैक कर शातिर साइबर ठगों ने कुल 4 लाख 48 हजार रुपये निकाल लिए।
Trending Videos

शातिर ठग ने तीन अलग-अलग बैंक खातों से यह राशि निकाली। बैंक की आधिकारिक मोबाइल एप्लीकेशन पीएनबी वन को अपडेट करने का झांसा देकर इस वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित की तहरीर पर साइबर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंबाला सिटी निवासी सुभाष चन्द्र कम्बोज ने बताया कि 29 मई को उनके व्हाट्सएप नंबर पर एक मोबाइल नंबर से एक लिंक आया था। जिसमें पीएनबी वन एप को अपडेट करने की बात कही गई थी। लिंक पर क्लिक करने के कुछ ही देर बाद उसी नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक का स्केल-4 अधिकारी बताया और कहा कि वह एप डाउनलोड करने में मदद करेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed