{"_id":"6a21fb48b98f61ac8a097e94","slug":"warehousing-manager-suspended-over-shortage-of-gunny-bags-at-cantonment-grain-market-ambala-news-c-36-1-amb1002-164283-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: छावनी अनाज मंडी में बारदाने की कमी पर वेयरहाउसिंग मैनेजर निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: छावनी अनाज मंडी में बारदाने की कमी पर वेयरहाउसिंग मैनेजर निलंबित
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Fri, 05 Jun 2026 03:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अंबाला। छावनी की अनाज मंडी में बारदाने की कमी के मामले में जिला प्रशासन और हरियाणा राज्य भंडारण निगम ने कार्रवाई करते हुए अंबाला सिटी के जिला प्रबंधक पीके गुप्ता को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई किसानों और आढ़तियों को हो रही परेशानियों के मद्देनजर जिला प्रशासन की सिफारिश पर की गई है।
जानकारी के अनुसार छावनी की मंडी में बारदाने की कमी से किसानों और व्यापारियों में काफी रोष था। दो दिन पहले किसानों ने प्रशासन को चेतावनी दी थी कि बारदाना मंगा लें अन्यथा बड़ा निर्णय लेंगे। इसके एक दिन बाद भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह के नेताओं ने अंबाला दिल्ली राजमार्ग को जाम कर दिया था। इसके बाद से यह मामला लगातार तूल पकड़ रहा था। इसके बाद इस मामले को हरियाणा राज्य भंडारण निगम के उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लाया गया। जिला प्रशासन ने इस अव्यवस्था को लेकर अपनी रिपोर्ट भेजी और सिफारिश के आधार पर जिला प्रबंधक पीके गुप्ता को निलंबित कर दिया।
-- --
किसानों के हितों से समझौता नहीं
मामले पर सख्ती करते हुए अंबाला के उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने स्पष्ट किया कि किसानों की फसल खरीद और उठान कार्य में किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मंडियों में बारदाना, उठान और अन्य सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से चलें, इसके लिए प्रशासन लगातार निगरानी रख रहा है। सरकार किसानों के हितों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। अगर किसी भी मंडी में अव्यवस्था मिली, तो जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कानूनी और विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
-- --
अधिकारियों और एजेंसियों को चेतावनी
उपायुक्त ने सभी मार्केट कमेटी सचिवों और खरीद एजेंसियों के साथ बैठक कर निर्देश दिए हैं कि मंडियों में फसल बेचने आने वाले किसी भी किसान को परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को पूरी पारदर्शिता और दक्षता के साथ खरीद व्यवस्था संचालित करने के निर्देश दिए हैं और चेतावनी दी है कि इस कार्य में भविष्य में कोई भी लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। संवाद

Trending Videos