सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Sunflower crop destroyed despite court stay order

Ambala News: कोर्ट के स्टे आॅर्डर के बावजूद सूरजमुखी की फसल उजाड़ी

संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Fri, 05 Jun 2026 03:56 AM IST
विज्ञापन
Sunflower crop destroyed despite court stay order
विज्ञापन
मुलाना। धनोरा गांव में कोर्ट के स्टे ऑर्डर के बावजूद जबरन जमीन पर कब्जा करने के प्रयास का मामला सामने आया है। पीड़िता पूनम व नीलम का आरोप है कि कोर्ट के आदेशों की परवाह न करते हुए 15-20 हथियारबंद बदमाशों को साथ लेकर खेत में घुसकर उगाई गई सूरजमुखी की फसल पर जबरन ट्रैक्टर चलाकर उसे नष्ट कर दिया। रोकने का प्रयास करने पर गाली-गलौज व धमकाया।
Trending Videos

पुलिस ने मौके से वारदात में इस्तेमाल हो रहा एक ट्रैक्टर बरामद किया है, लेकिन मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार में भय का माहौल है। मुलाना थाना पुलिस ने नीलम देवी, सधुमन, सोनिया पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। धनोरा गांव निवासी पूनम रानी व नीलम रानी का आरोप है कि उन्होंने पंचकूला के सेक्टर-26 की रहने वाली नीलम देवी के साथ धनोरा गांव में स्थित 30 कनाल 7 मरले जमीन खरीदने का एक लिखित सौदा किया था। गवाहों की मौजूदगी में इस जमीन का भौतिक कब्जा भी पीड़ितों को सौंप दिया गया था, जिसमें उन्होंने सूरजमुखी की फसल लगा रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि पैसे लेने के बावजूद नीलम देवी, उसके बेटे सधुमन राणा और बहू सोनिया ने मिलीभगत करके जमीन की रजिस्ट्री पीड़ितों के नाम नहीं करवाई।
इसके खिलाफ पीड़ितों ने अदालत में दीवानी मुकदमा दायर किया था, जिस पर कोर्ट ने 3 अप्रैल 2026 और बाद में 4 मई 2026 को आगामी आदेश तक उक्त जमीन को बेचने व उसमें जबरन दखल देने पर सख्त स्टे आर्डर जारी किया था। बावजूद 25 मई को आरोपी नीलम देवी, सधुमन, सोनिया और उनके साथ आए करीब 15-20 अज्ञात हथियारबंद बदमाशों ने हमला कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed