सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Roads and drains will be constructed in the wards with an expenditure of Rs. 1 crore.

Ambala News: वार्डों में एक करोड़ से बनाई जाएंगी सड़कें और नालियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Roads and drains will be constructed in the wards with an expenditure of Rs. 1 crore.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

अंबाला। नगर परिषद अंबाला सदर क्षेत्र के निवासियों की समस्याओं का समाधान करने के लिए करीब एक करोड़ रुपये के विकास कार्य कराए जाएंगे। इसके तहत अलग-अलग वार्डों में विकास कार्य करवाए जाएंगे।
शहरी स्थानीय निकाय विभाग के अंतर्गत कार्यों के लिए निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। इन कार्यों में सीसी सड़कों का निर्माण, नालियों को पक्का करना और सार्वजनिक सुविधाओं का विस्तार शामिल है। आधिकारिक सूची के अनुसार, विकास कार्यों का सबसे बड़ा हिस्सा वार्डों की जल निकासी व्यवस्था सुधारने और गलियों के निर्माण पर खर्च किया जाएगा। टुंडला गांव स्थित सरकारी स्कूल से मुख्य चौक तक आरसीसी नाले का निर्माण किया जाएगा। इस पर लगभग 35.37 लाख रुपये की लागत आएगी। वार्ड नंबर 12 ओम नगर में सलीम अहमद के घर से मुख्य सड़क तक गली निर्माण के लिए 22.13 लाख रुपये खर्च होंगे। सीसी स्ट्रीट निर्माण के तहत वार्ड नंबर 26 में सरदारजी डिपो चौक से जैन मंदिर पार्क मोड़ तक सीसी सड़क बनाई जाएगी। इसकी अनुमानित लागत 9.31 लाख रुपये है। शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बाउंड्री के तहत राम बाग रोड पर 9.63 लाख से दीवार बनाई जाएगी। राम नगर वार्ड 15 में पाइप लाइन बिछाने पर 6.60 लाख रुपये और नाइट फूड स्ट्रीट में शौचालय के निर्माण पर 2.23 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed