सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Sahil Shines in Kho-Kho Through Sheer Hard Work

Ambala News: खो-खो में मेहनत के दम पर चमक रहे साहिल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Sahil Shines in Kho-Kho Through Sheer Hard Work
साहिल। - फोटो : samvad
विज्ञापन
पानीपत। इसराना के साहिल खो-खो में आज जिला-राज्य स्तर पर नाम चमका रहे हैं। साहिल ने खो-खो खेल में अपनी मेहनत, लगन और संघर्ष से वह मुकाम हासिल किया है जो हर युवा खिलाड़ी का सपना होता है। जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर उन्होंने स्वर्ण और रजत पदक जीतकर न केवल अपने गांव का मान बढ़ाया है बल्कि जिले का नाम चमका रहे हैं।
Trending Videos


साहिल अपनी मेहनत और निरंतर अभ्यास से अब तक जिला और राज्य स्तर पर छह स्वर्ण पदक अपने नाम करवा चुके हैं। साहिल ने हरियाणा की टीम से खेलते हुए एक स्वर्ण और दो रजत पदक अपने नाम किए। साहिल ने ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी नॉर्थ जोन की खो-खो प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और वहां रजत पदक हासिल किया। फरवरी में फतेहाबाद में आयोजित नेशनल चैंपियनशिप में भी साहिल ने अपने शानदार से रजत पदक हासिल किया। साहिल के पिता छोटेलाल सिलाई का काम करते हैं और मां का आठ साल पहले निधन हो गया था। मां के साए के बिना भी साहिल ने कभी हार नहीं मानी और अपने सपनों को पूरा करने के लिए लगातार मेहनत करते रहे। पिता ने साधारण आय के बावजूद हमेशा साहिल को खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


साहिल ने बताया कि आने वाले समय में वे भारतीय टीम से खेलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश का नाम रोशन करें। इसके लिए वे लगातार मेहनत कर रहे हैं। साहिल कई वर्षों से बलाना गांव में कोच गुलशन कुमार के मार्गदर्शन में खो-खो प्रशिक्षण ले रहे हैं। कोच ने बताया कि साहिल आर्थिक रूप से कमजोर जरूर हैं लेकिन उनके सपने मजबूत हैं जिसके लिए वह निरंतर अभ्यास भी कर रहे हैं। हर रोज सुबह-शाम अपनी आगे की प्रतियोगिताओं की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed