{"_id":"69b8747db07de0140b014aed","slug":"scorpio-car-collides-with-a-canter-on-amritsar-delhi-highway-ambala-news-c-36-1-amb1002-159826-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: अमृतसर-दिल्ली राजमार्ग पर कैंटर में घुसी स्कॉर्पियो गाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: अमृतसर-दिल्ली राजमार्ग पर कैंटर में घुसी स्कॉर्पियो गाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। अमृतसर दिल्ली राजमार्ग पर अंबाला कैंट में दोपहर को कैंटर के पीछे स्कॉर्पियो गाड़ी घुस गई। गाड़ी चालक चंडीगढ़ से कुरुक्षेत्र जा रहे थे। स्कॉर्पियों चालक ने आरोप लगाया कि टक्कर लगने के बाद कैंटर चालक वाहन के साथ आगे बढ़ गया। वह जैसे-तैसे गाड़ी से बाहर निकले और एक अन्य कार सवार की मदद लेकर कैंटर का पीछा किया।
उन्होंने आरोप लगाया कि चालक को पांच किलोमीटर दूर जाकर पकड़ा। इसके बाद घटना स्थल पर कैंटर चालक काे लेकर आए और डायल 112 को फोन किया। उन्होंने पुलिस को बताया कि लापरवाही से कैंटर चलाने के कारण उनकी कार पीछे से जा लगी जिसमें उनकी कार के चालक के साथ ही साइड पूरी तरह से समाप्त हो गई। इस हादसे के बाद राजमार्ग पर यातायात धीमा पड़ गया। डायल 112 की टीम भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद क्रेन लगाकर गाड़ी को राजमार्ग से पुलिस ने हटवाने का काम किया। दोनों पक्षों के बयान लिखकर पुलिस आगामी कार्यवाही करने में जुट गई।
Trending Videos