सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Sewerage and drinking water pipelines will be laid in 11 villages of the city at a cost of 165 crore rupees.

Ambala News: शहर के 11 गांव में 165 करोड़ से डाली जाएगी सीवरेज व पेयजल पाइप लाइन

संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Mon, 09 Feb 2026 03:55 AM IST
विज्ञापन
Sewerage and drinking water pipelines will be laid in 11 villages of the city at a cost of 165 crore rupees.
विज्ञापन
अंबाला सिटी। नगर निगम में शामिल किए गए 11 गांव में सीवरेज की नई लाइन डलने के साथ पीने के पानी की लाइन भी डाली जाएगी। इससे नालियों में शौचालय का गंदा पानी नहीं जाएगा, साथ ही पीने के पानी के लिए भी नई लाइन डाले जाने से लोगों को फायदा होगा। इसके साथ ही जनस्वास्थ्य विभाग तीन नए एसटीपी भी लगाएगा। इस प्रोजेक्ट पर करीब 165 करोड़ का बजट खर्च होगा। विभाग ने इसके लिए निविदा लगा दी है। जल्द ही वर्कऑर्डर के बाद दो महीने में कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
Trending Videos

कांवला, नया गांव में 2-2 व देवीनगर में 60 एमएलडी का एसटीपी बनेगा
इस प्रोजेक्ट के तहत जनस्वास्थ्य विभाग कांवला गांव में नवोदय विद्यालय के पास और नया गांव में 2-2 एमएलडी के नए एसटीपी लगाएगा। इसी तरह देवीनगर गांव के पास 60 एमएलडी का नया एसटीपी बनेगा। अंबाला ड्रेन में आने वाले पानी को देवीनगर में बनने वाले एसटीपी से ट्रीटमेंट के बाद साफ कर घग्घर नदी में छोड़ा जाएगा। अभी इस ड्रेन का गंदा पानी सीधा घग्घर नदी में गिरता है। देवीनगर में लगने वाले एसटीपी पर करीब 98.96 करोड़ खर्च होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
शहर में 15 हजार नए सीवरेज कनेक्शन भी करेगा विभाग
शहर की बात करें तो अभी शहर में 28 हजार सीवरेज के कनेक्शन हैं, जबकि कॉलोनियों में कई जगह ऐसी है, जहां अभी सीवरेज के कनेक्शन नहीं है। जिससे नालियों का गंदा पानी नालों में गिर रहा है। इस गंदे पानी को सीधा सीवरेज में गिराया जाएगा। जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से 11 गांव में नए सीवरेज कनेक्शन करने के साथ ही शहर में 15 हजार कनेक्शन किए जाएंगे। वहीं, बीते 2019 में नगर निगम में 11 गांवों को शामिल किया था। निगम का एक प्लान बीतने के बाद भी इन गांवों में विकास नहीं हुआ। इन गांव में डडियाना, देवीनगर, मानकपुर, लोहगढ़, डंगडेहरी, घेलखुर्द, घेलकलां, निजामपुर, कालूमाजरा, लिहारसा शामिल है।
-----
वर्जन
निगम में शामिल किए गए गांवों में सीवरेज व पीने के पानी की लाइन डाली जाएगी। शहर में देवीनगर, नया गांव व कांवला में नए एसटीपी भी लगेंगे। विभाग ने इसके लिए निविदा लगा दी है। जल्द ही वर्कऑर्डर के बाद दो महीने में कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
कर्णबीर सिंह, कार्यकारी अभियंता, जनस्वास्थ्य विभाग, अंबाला शहर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed