सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   You can now get your Ayushman card made until March 31st.

Ambala News: अब 31 मार्च तक बनवा सकेंगे आयुष्मान कार्ड

संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Mon, 09 Feb 2026 03:53 AM IST
विज्ञापन
You can now get your Ayushman card made until March 31st.
विज्ञापन
अंबाला सिटी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिलेभर में आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए अभियान शुरू किया गया है। यह अभियान 31 मार्च तक चलेगा। अभियान में जिला नागरिक अस्पताल, उप नागरिक अस्पताल, सीएचसी, पीएससी स्तर व सीएससी केंद्र पर आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। कार्ड बनाने के लिए कार्य शुरू हो गया है। जिले की बात करें तो अभी तक 6.50 लाख लोगों के आयुष्मान कार्ड बन चुके हैं और योग्य लोगों के कार्ड बनाए जाएंगे। आयुष्मान भारत योजना अंबाला के जिला सूचना प्रबंधक उज्ज्वल वर्मा ने बताया कि आयुष्मान कार्ड बनाने के जिलेभर में 31 मार्च तक अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान शुरू हो गया है। जिन लोगों के अभी तक आयुष्मान कार्ड नहीं बने हैं, उनके पास आयुष्मान कार्ड बनवाने का मौका है। उन्होंने बताया कि कार्ड बनाने के लिए जिला नागरिक अस्पताल, उप नागरिक अस्पताल, सीएचसी, पीएससी स्तर काउंटर बनाए गए हैं।संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed