{"_id":"69c434debeadc8006e090402","slug":"si-and-sentry-suspended-in-case-of-death-of-youth-ambala-news-c-18-1-knl1006-872664-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: युवक की मौत के मामले में एसआई व संतरी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: युवक की मौत के मामले में एसआई व संतरी निलंबित
विज्ञापन
विज्ञापन
थाने से छोड़ने के बाद हाईवे पर मिला था शव
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। छावनी के हिम्मतपुरा निवासी 23 वर्षीय अमन की मौत के मामले में एसपी अजीत सिंह शेखावत ने उप निरीक्षक मोहन लाल व संतरी काॅस्टेबल योगेश को निलंबित कर दिया है। थाने से जब अमन चला गया था, तब संतरी की ही गेट पर तैनाती थी।
यह आदेश बुधवार को जारी किए गए हैं। वहीं आरोपी एसआई से सीआईए पूछताछ में जुटी हुई है और सीसीटीवी को भी खंगाला गया है। अभी फुटेज परिजनों को नहीं दिखाई गई है। ऐसे में अब पूरी जांच सीआईए पर टिकी हुई है। इस मामले में विसरा रिपोर्ट को भी आधार बनाया जाएगा जोकि अभी मिलनी बाकी है।
यह था मामला : घटना 22 मार्च रात की है। अमन को उसके एक साथी अशोक उर्फ निक्कू के साथ शराब पीते हुए गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद दोनों को पुलिस कैंट थाने में लेकर आई। सुबह लगभग तीन बजे एसआई मोहन लाल ने अमन के परिजनों को फोन किया कि वो उसे थाने से ले जाएं लेकिन जब परिजन थाने पहुंचे तो अमन वहां नहीं था हालांकि इस दौरान अशोक अपने घर पहुंच चुका था।
जब परिजनों ने छानबीन की तो अमन का शव अंबाला-जगाधरी हाइवे पर नाइट स्ट्रीट फूड के नजदीक मिला। उसके चेहरे पर मारपीट के निशान थे। अमन की मां मंजू व पिता मोहिंद्र ने एसआई पर मारपीट के आरोप लगाए थे। इसके आधार पर एसआई के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई और उसे निलंबित किया गया।
Trending Videos