सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Signature update rules changed in HRMS

Ambala News: एचआरएमएस में हस्ताक्षर अपडेट के नियम बदले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Signature update rules changed in HRMS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

अंबाला। उत्तर रेलवे के अंबाला मंडल में मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली (एचआरएमएस) के तहत कर्मचारियों के फोटो और हस्ताक्षर अपडेट करने की प्रक्रिया में बदलाव किया गया है। अब कर्मचारियों की ओर से किए गए अपडेट सीधे कार्मिक शाखा के अधिकारियों के पास नहीं जाएंगे।
सुरक्षा और सत्यापन प्रक्रिया को पुख्ता करने के लिए रेलवे ने अब एक नया रूटिंग सिस्टम लागू करने का निर्णय लिया है। वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी सुखदेव सिंह की ओर से जारी आदेश के अनुसार, अब तक यह देखा जा रहा था कि जब भी कोई रेल कर्मचारी अपना फोटो या हस्ताक्षर अपडेट करता था, तो वह रिक्वेस्ट सीधे उच्च अधिकारियों तक पहुंच जाती थी। विभाग का मानना है कि यह प्रक्रिया निर्धारित सत्यापन प्रक्रिया के अनुरूप नहीं थी, इससे डेटा की शुद्धता और सुरक्षा पर सवाल उठ सकते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए आदेश के मुताबिक, सिस्टम के कार्य स्तर में संशोधन किया जा रहा है। अब कोई भी अपडेट होगा तो सबसे पहले संबंधित कर्मचारी का प्रभारी उसकी पहचान और दस्तावेजों का मिलान करेगा। सुपरवाइजर की मंजूरी के बाद यह फाइल कार्मिक शाखा के संबंधित क्लर्क के पास सत्यापन के लिए जाएगी। इन दो स्तरों पर जांच के बाद ही फाइल अंतिम निर्णय और आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारी के पास पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed