फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Siya Vatika's seal opened after two months

Ambala News: दो माह बाद खुली सिया वाटिका की सील

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 03:13 AM IST
विज्ञापन
Siya Vatika's seal opened after two months
अंबाला। कैंट के स्टाफ रोड स्थित बंगला नंबर 126-बी पर स्थित सिया वाटिका बैंक्वेट हॉल पर लगे ताले को दो माह बाद ही नगर परिषद ने खोल दिया है। ऐसा नगर निगम कमिश्नर के आदेश आने के बाद किया गया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि सिया वाटिका को सशर्त राहत दी गई है। वह बिना नक्शे के उस हिस्से पर निर्माण कार्य नहीं करेंगे। इसके लिए बैंक गारंटी ली गई है। अगर इसके बावजूद भी नियमों को दरकिनार किया तो नगर निकाय विभाग फिर से सीलिंग की कार्रवाई कर सकती है। सिया वाटिका को सील करने की कार्रवाई बिना प्रशासनिक अनुमति और नक्शा पास कराए किए जा रहे अवैध निर्माण पर की गई थी। नगर परिषद के एमई कुलभूषण ने पुलिस की मौजूदगी में सिया वाटिका के पांचों गेट पर सील लगा दी जबकि इस बंगले में बने मकान का रास्ता छोड़ दिया गया था।
विज्ञापन

विभाग का तर्क था कि सीलिंग की कार्रवाई नोटिस मिलने के 7 दिनों के भीतर निर्माण कार्य न रोकने और जवाब न देने पर की गई है। यह कार्रवाई 8 जून को की गई थी। नोटिस के अनुसार, नगर परिषद की टीम द्वारा किए गए निरीक्षण के दौरान पाया गया था कि स्टाफ रोड स्थित बंगला नंबर 126- बी में बड़े पैमाने पर निर्माण गतिविधियां चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम कमिश्नर के यहां की थी अपील : नगर निगम कमिश्नर वीरेंद्र सहरावत ने बताया कि अधिनियम के अनुसार नक्शा न होने पर सीलिंग की कार्रवाई होती है। कार्रवाई के बाद उच्चाधिकारियों के पास व्यक्ति अपील कर सकता है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed