सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   SP did self-counting, time till 30

Ambala News: एसपी ने की स्वगणना, 30 तक का समय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 06:03 AM IST
विज्ञापन
SP did self-counting, time till 30
अंबाला कैंट के पुलिस अधीक्षक अजीत ​सिंह शेखावत खुद पोर्टल पर स्वगणना करते हुए: पुलिस पीआरओ
विज्ञापन
एसपी बोले- नागरिकों की गोपनीयता रहेगी बरकरार, प्रगणकों का समय और बोझ होगा कम
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। आगामी जनगणना-2027 के सफल संचालन की दिशा में सोमवार को अंबाला के पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने स्वगणना प्रक्रिया पूरी की। इस अवसर पर जिला समन्वय अधिकारी विकास बजाज ने पुलिस अधीक्षक को जिले में अब तक किए गए जनगणना प्रबंधनों की विस्तृत जानकारी सांझा की। विकास बजाज ने बताया कि भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा पहली बार नागरिकों को स्वगणना का विकल्प दिया गया है।
आगामी जनगणना के प्रथम चरण के तहत, जो नागरिक पोर्टल के माध्यम से अपनी जानकारी स्वयं भरेंगे, उन्हें 1 से 30 मई के बीच घर आने वाले प्रगणकों को दोबारा विस्तृत जानकारी देने की आवश्यकता नहीं होगी। इससे न केवल नागरिकों की गोपनीयता बरकरार रहेगी, बल्कि प्रगणकों का समय और बोझ भी कम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
स्वगणना की प्रक्रिया-

- नागरिक se.census.gov.in पोर्टल पर जाएं।
- अपना राज्य चुनें और परिवार के मुखिया का नाम व मोबाइल नंबर दर्ज कर ओटीपी प्राप्त करें।
- परिवार के सदस्यों की संख्या व आवासीय स्थल का विवरण भरकर फाइनल सब्मिट करें।
- सबमिट करते ही मोबाइल पर एक आईडी (पहचान संख्या) प्राप्त होगी, जिसे घर आने वाले प्रगणक को दिखाना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed