{"_id":"69e77852b0012a4ee7040991","slug":"video-in-ambala-challans-worth-rs-120-lakh-were-issued-for-use-of-banned-polythene-2026-04-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबाला में प्रतिबंधित पॉलीथिन के इस्तेमाल पर काटे 1.20 लाख के चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला में प्रतिबंधित पॉलीथिन के इस्तेमाल पर काटे 1.20 लाख के चालान
नगर परिषद अंबाला सदर ने प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। मंगलवार को नगर परिषद और हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की संयुक्त टीम ने छावनी के व्यावसायिक क्षेत्रों में दबिश दी। इस विशेष अभियान के दौरान पांच दुकानदारों के कब्जे से 73 किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन बरामद किया गया। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी देवेंद्र नरवाल के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई से बाजार में हड़कंप मच गया। टीम ने चूना चौक, अनाज मंडी और पुरानी अनाज मंडी में दबिश देकर प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त किया। नियमों के उल्लंघन पर इन दुकानदारों से मौके पर ही 1.20 लाख रुपये का नकद जुर्माना वसूला गया। नगर परिषद की टीम ने चूना चौक स्थित मनीष जैन, दिनेश जैन और मुकेश जैन की दुकानों पर कार्रवाई की। इसके अलावा अनाज मंडी से अंकित गुप्ता और पुरानी अनाज मंडी से अंकित अरोड़ा के पास से प्रतिबंधित पॉलीथिन पकड़ा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।