सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Special train runs from Ambala to Ayodhya

अंबाला से अयोध्या के लिए चली विशेष ट्रेन: सीएम सैनी ने दिखाई हरी झंडी, 700 बुजुर्ग श्रद्धालु हुए रवाना

संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Published by: शाहिल शर्मा Updated Sat, 28 Mar 2026 05:20 PM IST
विज्ञापन
सार

मुख्यमंत्री ने इस क्षण को ऐतिहासिक और भावुक बताते हुए कहा कि यह यात्रा केवल एक सफर नहीं, बल्कि हरियाणा की अटूट श्रद्धा को अयोध्या से जोड़ने वाला सेतु है।

Special train runs from Ambala to Ayodhya
सीएम सैनी ने ट्रेन को दिखाई हरी झंडी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को अंबाला रेलवे स्टेशन से मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत अयोध्या धाम जाने वाली विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर पूरा स्टेशन जय श्री राम के उद्घोष से गूंज उठा। ट्रेन में प्रदेश के 7 जिलों के लगभग 700 बुजुर्ग श्रद्धालु सवार हुए, जिनकी आंखों में रामलला के दर्शन की ललक साफ दिखाई दी।
Trending Videos


मुख्यमंत्री ने इस क्षण को ऐतिहासिक और भावुक बताते हुए कहा कि यह यात्रा केवल एक सफर नहीं, बल्कि हरियाणा की अटूट श्रद्धा को अयोध्या से जोड़ने वाला सेतु है। उन्होंने घोषणा की कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए खान-पान और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं ताकि कोई भी बुजुर्ग धन के अभाव में दर्शन से वंचित न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अप्रैल में नांदेड़ साहिब के लिए चलेगी ट्रेन 
मुख्यमंत्री ने एक और बड़ी सौगात देते हुए एलान किया कि अप्रैल के आखिरी सप्ताह में एक विशेष ट्रेन हजूर साहिब नांदेड़ (महाराष्ट्र) के लिए भी रवाना की जाएगी। उन्होंने कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए 50 हजार रुपये और गुरु दर्शन योजना के तहत 6,000 रुपये की वित्तीय सहायता का भी जिक्र किया। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार का संकल्प हर वर्ग को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ना है।

विपक्ष पर साधा निशाना
पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल कि गैस, पेट्रोल और डीजल को लेकर विपक्ष चिंता जता रहा है और लाक डाउन की बात कह रहा है। इस पर मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष आपदा में भी राजनीति ढूंढने का काम कर रहा है। विपक्ष के पास कोई काम नहीं है। यह एक गंभीर समस्या है, इससे पूरा विश्व जूझ रहा है। उन्होंने कहा कि वो देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दिल से धन्यवाद करते हैं। जब भी कोई वैश्विक संकट आया है, प्रधानमंत्री भारत के लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर करके खड़े हुए नजर आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed