{"_id":"69c43462da8ae349690ee73f","slug":"station-ambala-news-c-36-1-amb1001-160395-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: चंडीगढ़ स्टेशन पर ब्लॉक, 6 दिन बदले रहेंगे ट्रेनों के प्लेटफॉर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: चंडीगढ़ स्टेशन पर ब्लॉक, 6 दिन बदले रहेंगे ट्रेनों के प्लेटफॉर्म
विज्ञापन
विज्ञापन
रात में शुरू होगा एफओबी हटाने का काम, डीआरएम ने किया दौरा
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। रेल भूमि विकास प्राधिकरण की ओर से चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के अपग्रेडेशन कार्य के चलते 26 से 31 मार्च तक प्लेटफॉर्म ब्लॉक लिया जा रहा है। इस दौरान स्टेशन पर पुराने फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) की छत और स्लैब को हटाने का काम किया जाएगा। राहत की बात यह है कि किसी भी ट्रेन को रद्द नहीं किया गया है, लेकिन रात और तड़के आने-जाने वाली 10 महत्वपूर्ण ट्रेनों के प्लेटफॉर्म बदल दिए गए हैं। इस कार्य को लेकर बुधवार अंबाला मंडल के रेल प्रबंधक विनोद भाटिया ने भी चंडीगढ़ स्टेशन का दौरा किया और व्यवस्थाओं को जांचा।
मध्यरात्रि से सुबह 4 बजे तक रहेगा ब्लॉक
अंबाला रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक नवीन कुमार झा ने बताया कि यह ब्लॉक रोजाना रात 12 बजे से सुबह 4 बजे तक प्रभावी रहेगा। स्टेशन पर चल रहे विश्वस्तरीय पुनर्विकास कार्यों के तहत एफओबी को डिस्मेंटल किया जाना जरूरी है। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर 139 और एनटीईएस एप पर अपडेट रहने की सलाह दी है। स्टेशन पर निर्माण कार्य के चलते कुछ रास्ते बंद हो सकते हैं। यात्री असुविधा से बचने के लिए समय से थोड़ा पहले स्टेशन पहुंचें और पूछताछ केंद्र व उद्धोषणा पर नजर रखें।
इन ट्रेनों के प्लेटफॉर्म में हुआ बदलाव:
काम के दौरान प्लेटफॉर्म संख्या 1 और 2 पर आने वाली अधिकांश ट्रेनों को प्लेटफॉर्म 3 और 4 पर शिफ्ट किया गया है। इसमें ट्रेन नंबर 12312 कालका-हावड़ा नेताजी एक्सप्रेस अब प्लेटफॉर्म 4 पर आएगी। इसी प्रकार 18310 जम्मूतवी-टाटानगर एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म 1 की जगह अब 3 पर, 14610 हेमकुंट एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म 3 पर, 14632 अमृतसर-देहरादून व 14631 देहरादून-अमृतसर प्लेटफॉर्म 3 पर, 11905 आगरा कैंट-होशियारपुर प्लेटफॉर्म 1 के बजाय 3 पर, 11906 होशियारपुर-आगरा कैंट प्लेटफॉर्म 4 पर, 14630/29 फिरोजपुर-चंडीगढ़ अब प्लेटफॉर्म 3 के बजाय 2 पर आएगी और यहीं से रवाना होगी।
Trending Videos