सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   STF encounters two criminals, shot in the leg

Ambala News: एसटीएफ की दो बदमाशों से मुठभेड़, पैर में लगी गोली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
STF encounters two criminals, shot in the leg
एसटीएफ की दो बदमाशों से मुठभेड़, पैर में लगी गोली - फोटो : एसटीएफ की दो बदमाशों से मुठभेड़, पैर में लगी गोली
विज्ञापन
- 27 फरवरी को सोनीपत में पहल न्यूट्रिशियन पर की थी फायरिंग, वीडियो साझा कर कहा था- लॉरेंस बड़ा भाई, अभी तो डेमो है
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। इंद्री रोड स्थित कुराली गांव के पास दो शूटरों और करनाल एसटीएफ के बीच मंगलवार देर शाम को मुठभेड़ हो गई। टीम ने मुठभेड़ में दो शूटरों सोनीपत के डोडवा गांव निवासी आशीष और कपिल को गिरफ्तार कर लिया। दोनों की टांग पर गोली लगी है। दोनों का इलाज सिविल अस्पताल में चल रहा है। एसटीएफ की टीम गुप्त सूचना पर मंगलवार देर शाम बदमाशों की घेराबंदी करने पहुंची थी। एक बदमाश ने पुलिस की टीम को देखते ही गोलियां चला दीं। इसमें एक सिपाही व अन्य कर्मचारी के नजदीक से गोली निकली है।

डीएसपी अमन कुमार ने बताया कि आरोपियों ने 27 फरवरी को सोनीपत में पहल न्यूट्रिशन के शोरूम के बाहर फायरिंग की थी। वारदात के बाद आरोपियों ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया था। इसके बाद बदमाशों ने अन्य दो जगहों पर भी फायरिंग की थी। मंगलवार को एसटीएफ प्रभारी दीपेंद्र राणा की टीम को सूचना मिली कि शोरूम पर फायरिंग करने वाले दोनों शूटर करनाल में मौजूद हैं। सूचना मिलते ही एसटीएम की टीम ने दोनों बदमाशों की कुराली गांव के पास नहर किनारे घेराबंदी शुरू कर दी। जैसे ही एसटीएफ की टीम ने बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की, उन्होंने खुद को घिरता देख टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। इसमें दो कर्मचारी बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद एसटीएफ की क्रॉस फायरिंग में दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी। पुलिस ने दोनों को पकड़कर अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल के डाॅक्टर ने बताया कि एक बदमाश को हड्डी के पास गोली लगी है। आरोपी को रिकवरी में करीब दो माह का समय लग सकता है। दोनों शूटर करनाल क्षेत्र में वारदात को अंजाम देने के लिए पहुंचे थे। पुलिस से घिरा देख फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपियों से दो अवैध पिस्टल बरामद की हैं। दोनों शूटर कपिल और आशीष सोनीपत जिले के डोडवा गांव के रहने वाले हैं।

27 फरवरी को बहालगढ़ में पहल न्यूट्रीशन पर चलाई थी गोली
सोनीपत के बहालगढ़ में स्थित पहल न्यूट्रीशन शोरूम पर 27 फरवरी को तीन युवक बाइक पर पहुंचे थे। दो युवक दुकान के बाहर खड़े हो गए, जबकि एक युवक अंदर घुस गया। अंदर जाकर उसने रिसेप्शन पर बैठे रितेश गर्ग को गोली मारने की बात कही। युवक ने गोली चलाने की कोशिश की, लेकिन फायर नहीं हुआ। रितेश गर्ग तुरंत कुर्सी से उठकर पीछे की ओर भाग गए, जिससे उनकी जान बच गई। बाहर खड़े दूसरे बदमाश ने शोरूम के शीशे पर फायरिंग कर दी। इससे शीशा टूट गया। वारदात के बाद तीनों आरोपी बाइक पर भाग गए थे। पहल न्यूट्रिशन पर हुई फायरिंग की घटना के बाद बदमाशों का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वे पिस्टल दिखाते हुए कह रहे हैं कि यह फायरिंग आशीष मलिक और कपिल कोबरा ने की है। लॉरेंस हमारा बड़ा भाई है। पहल न्यूट्रिशन वाले ने रोहित गोदारा देशद्रोही को फिरौती दे दी। यह तो रिजल्ट है, अगली बार छाती को फाड़ेंगे। सीधी गोली मारेंगे, अभी तो डेमो है। पुलिस ने इन दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed