{"_id":"6a5fd95be45832616d049928","slug":"strengthening-the-organisation-will-bring-change-in-haryana-sanjay-dutt-ambala-news-c-36-1-amb1002-166601-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगठन की मजबूती से आएगा हरियाणा में बदलाव : संजय दत्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगठन की मजबूती से आएगा हरियाणा में बदलाव : संजय दत्त
विज्ञापन
कांग्रेस भवन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते पदाधिकारी। प्रवक्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश प्रभारी के सामने कांग्रेसियों ने प्रदेश प्रवक्ता बनाने की उठाई मांग
माई सिटी रिपोर्टर
अंबाला। हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी संजय दत्त और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कैंट कांग्रेस भवन में आयोजित संगठनात्मक बैठकों को संबोधित करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। इस दौरान अंबाला ग्रामीण, अंबाला कैंट, मुलाना और नारायणगढ़ के पार्टी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
बैठक में संजय दत्त ने कहा कि कांग्रेस का मुख्य उद्देश्य केवल संगठन विस्तार नहीं, बल्कि जनता के हर संघर्ष की आवाज बनना है। मजबूत संगठन ही लोकतांत्रिक परिवर्तन की नींव रखता है। वहीं प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए छात्रों की गूंज अभियान का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि नीट और सीबीएसई परीक्षा की अनियमितताओं ने युवाओं का भविष्य संकट में डाल दिया है। इस दौरान कांग्रेसी नेताओं ने प्रभारी को कहा कि प्रदेश में प्रवक्ताओं की नियुक्ति होनी चाहिए ताकि वह भी पार्टी का पक्ष रख सकें।
राव नरेंद्र सिंह ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और सोनम वांगचुक को हटाए जाने की घटना को संवैधानिक अधिकारों पर हमला बताया। इसके साथ ही उन्होंने विपक्षी नेताओं पर दबाव बनाने और सत्ता के दुरुपयोग का आरोप लगाया। बैठक में विधायक चौधरी आफताब अहमद, पूजा चौधरी, दुष्यंत चौहान समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।