फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Shambhu border remained closed throughout the day and opened in the evening.

Ambala News: दिनभर बंद रहा शंभू बॉर्डर, शाम को खुला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Shambhu border remained closed throughout the day and opened in the evening.
पंजाब की ओर जाने वाली बस में बैठे यात्री परेशान होेते हुए। संवाद
- कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा के समझाने पर लौट गए किसान
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
अंबाला सिटी। हरियाणा-पंजाब को जोड़ने वाले अंबाला-अमृतसर राजमार्ग स्थित शंभू बॉर्डर मंगलवार को 11 घंटे तक बंद रहा। ट्रेड डील के खिलाफ व अन्य मांगों के समर्थन में पंजाब से दिल्ली कूच कर रहे किसानों के जत्थे को रोकने के लिए बॉर्डर बंद किया गया। पुलिस प्रशासन ने सुबह 5 बजे शंभू बॉर्डर को बंद कर दिया था। इसके बाद लोग जब घरों से हरियाणा या पंजाब जाने के लिए निकले तो उन्हें लौटकर वैकल्पिक मार्गों से गुजरना पड़ा।
वहीं सुबह 11 बजे तक दर्जनों बसों में किसान पंजाब के शंभू बॉर्डर पर पहुंच गए। यहां पर बैरिकेडिंग देख शंभू चौकी के सामने राजमार्ग पर बैठ गए। इसके बाद प्रदर्शन करने लगे। दोपहर एक बजे हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा अंबाला की तरफ से घग्गर पुल पर पहुंचे और किसान नेताओं की कुछ मांगों को मानकर उन्हें वापस जाने को कहा। इसके बाद शाम 4 बजे किसान लौट गए और शंभू बॉर्डर को पुलिस ने खोल दिया।
विज्ञापन

क्रेनों से सीमेंट के बैरिकेड उठाकर घग्गर पुल पर रखे
उच्चाधिकारियों से सूचना के बाद मंगलवार सुबह 5 बजे ही पुलिस ने क्रेनों से सीमेंट के बैरिकेडिंग उठाकर घग्गर पुल पर रख दिए गए। अंबाला की तरफ से पांच स्तर पर लेयर बनाकर बैरिकेडिंग लगाई गई। पहले वाहनों को बलदेव नगर थाने के पास राजमार्ग पर रोका गया। इसके बाद देवी नगर पर तो तीसरी लेयर शंभू बॉर्डर के पास बनाई गई थी। इसके बाद चौथी बैरिकेड घग्गर नदी के पुल के पास और आखिरी बैरिकेड घग्गर नदी के पुल को पार कर लगाए गए। पुलिस और आरएफ की टुकड़ियों को भी तैनात किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्गों को किया डायवर्ट
सुबह सवा 11 बजे पुलिस ने लोगों की परेशानी को देखते हुए वैकल्पिक मार्गों के संबंध में सलाह जारी की। इसमें अंबाला छावनी से चंडीगढ़ मार्ग लालड़ू डेरा बस्सी जीरकपुर होते हुए पंजाब को लोगों को भेजा गया। इसी प्रकार लोग लालड़ू या डेरा बस्सी से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करके पंजाब आ सकते थे। वहीं पंजाब से दिल्ली जाने वाले वाहनों के लिए भी राजपुरा, लालडू, जीरकपुर, अंबाला छावनी होते हुए दिल्ली का वैकल्पिक मार्ग दिया गया। वहीं आपातकालीन स्थिति में, सहायता प्राप्त करने के लिए डायल 112 पर संपर्क करने की सलाह दी गई।

शंभू बॉर्डर पर 27 तक धारा 163 लागू

किसानों के संभावित दिल्ली कूच को देखते हुए जिला प्रशासन ने शंभू बॉर्डर पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 (पूर्व में धारा 144) लागू कर दी है। नए आदेशों के तहत शंभू बॉर्डर और उसके आसपास के इलाकों में पांच या उससे अधिक लोगों के इकट्ठा होने, एक साथ रुकने या अवांछित रूप से घूमने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया। यह आदेश 27 जुलाई तक प्रभावी रहेगा।

याद आया पिछला आंदोलन

जिस प्रकार से किसानों और पुलिस की तैयारी थी, उससे लोगों को पिछला किसान आंदोलन याद आ गया। इसके कारण डेढ़ साल तक शंभू बॉर्डर बंद रहा था। ऐसे में लोगों को ग्रामीण रास्तों से निकलना पड़ता है। ट्रांसपोर्ट से लेकर परिवहन सुविधा भी काफी महंगी हो गई थी। ऐसा ही हाल मंगलवार को शंभू बॉर्डर पर दिखाई दिया। किसान अंबाला-अमृतसर राजमार्ग पर बैठे तो लोगों को डर सताने लगा।

मंत्री ने बैरिकेडिंग से ही की किसानों से बात

दोपहर एक बजे अंबाला से होते हुए कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा पंजाब बॉर्डर पर बैठे किसानों से बात करने पहुंचे। इस दौरान वह पुलिस कर्मियों की सुरक्षा के बीच रहे। उन्होंने किसान नेता सरवन सिंह पंधेर और अन्य किसान नेताओं को बैरिकेडिंग से ही सुना। किसानों ने बताया कि किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी व अन्य किसानों को हरियाणा पुलिस ने गलत तरीके से हिरासत में लिया है। किसान नेताओं ने बताया कि वह ट्रेड डील व अन्य मांगों काे लेकर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह से मिलने दिल्ली जा रहे थे, उन्हें रोका जा रहा है। कृषि मंत्री ने किसानाें का ज्ञापन लिया। उन्होंने कहा कि मांगपत्र ले लिया है, इसे सबसे बेहतर जगह पहुंचाएंगे ताकि इनकी समस्याएं दूर हों। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह या जो भी मंत्री को यह काम दिया जाएगा सप्ताहभर में किसानों की बैठक कराई जाएगी।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed