Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Ambala News
›
Congress workers in Ambala protested against the atrocities at Jantar Mantar and burned an effigy of Central Government
{"_id":"6a606bad2880d3cfeb03182c","slug":"video-congress-workers-in-ambala-protested-against-the-atrocities-at-jantar-mantar-and-burned-an-effigy-of-central-government-2026-07-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबाला में जंतर-मंतर पर अत्याचार के विरोध में अंबाला में कांग्रेसियों का प्रदर्शन, फूंका केंद्र सरकार का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला में जंतर-मंतर पर अत्याचार के विरोध में अंबाला में कांग्रेसियों का प्रदर्शन, फूंका केंद्र सरकार का पुतला
दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए कथित अत्याचार और दमनकारी नीतियों के विरोध में अंबाला शहर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का भारी गुस्सा फूट पड़ा। बुधवार को बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता शहर के प्रमुख पॉलिटेक्निक चौक पर एकत्रित हुए और केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार हल्ला बोला। इस दौरान आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका और सरकार के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाकर अपना कड़ा रोष व्यक्त किया।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे कांग्रेसी नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार तानाशाही पर उतर आई है और लोकतंत्र में शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज उठाने वालों को बलपूर्वक कुचला जा रहा है। जंतर-मंतर की घटना को उन्होंने निंदनीय करार दिया। पॉलिटेक्निक चौक पर जोरदार प्रदर्शन और नारेबाजी के बाद सभी कांग्रेस कार्यकर्ता उपायुक्त कार्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने डीसी को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से घटना की कड़ी निंदा करते हुए मामले में न्याय और सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। इस दौरान कांग्रेस शहर के जिलाध्यक्ष पवन अग्रवाल, पूर्व सदस्य मिथुन वर्मा आदि उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।