फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   An elderly man walking on the service lane was hit by an unknown vehicle and died.

Ambala News: सर्विस लेन पर टहल रहे बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
An elderly man walking on the service lane was hit by an unknown vehicle and died.
अंबाला। नेशनल हाईवे-44 के साथ लगते सर्विस रोड पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर शास्त्री कॉलोनी निवासी प्रभु दयाल (61) की मौत हो गई। रात के समय टहलते समय वाहन ने टक्कर मारी थी। यह हादसा 17 जुलाई को हुआ था। पुलिस ने पीड़ित के भतीजे की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक पर प्राथमिकी दर्ज कर ली। पुलिस को दिए बयान में खटीक मंडी निवासी विजय ने बताया कि ताऊ प्रभु दयाल रात करीब 10:30 बजे खाना खाने के बाद रोजाना की तरह सर्विस रोड पर टहलने निकले थे। हारट्रोन के पास यह हादसा हुआ था। राहगीरों की मदद से उन्हें कैंट के नागरिक अस्पताल पहुंचाया था, जहां से उन्हें चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया था, जहां उनकी मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed