सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Suspicious camera found in Naggal area near Ambala Air Force Station

अंबाला में जासूसी नेटवर्क: एयरफोर्स स्टेशन से कुछ दूर पर मिला सोलर कैमरा, दिल्ली पुलिस की टीम ने दी दबिश

संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Fri, 10 Apr 2026 09:45 PM IST
विज्ञापन
सार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अंबाला के नग्गल क्षेत्र में सोलर पावर से चलने वाला संदिग्ध सीसीटीवी कैमरा बरामद किया। एयरफोर्स स्टेशन के पास लगे इस उपकरण से जासूसी की आशंका है। कैमरा जब्त कर फॉरेंसिक जांच शुरू कर दी गई है।

Suspicious camera found in Naggal area near Ambala Air Force Station
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अंबाला में एक बड़े जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। मिले इनपुट के आधार पर पुलिस ने नग्गल थाना क्षेत्र के मलौर गांव में दबिश देकर एक संदिग्ध सोलर पावर संचालित सीसीटीवी कैमरा बरामद किया है। यह कैमरा एक खंभे पर लगाया गया था। हैरानी की बात यह है कि यह कैमरा बकनौर स्थित एयरफोर्स स्टेशन से मात्र 5-6 किलोमीटर की दूरी पर लगाया गया था। हालांकि टीम कैमरे को अपने संग ले गई है। अभी तक किसी व्यक्ति की अंबाला में गिरफ्तारी होने की पुष्टि नहीं है। अंबाला के पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने बताया कि दिल्ली पुलिस की विशेष टीम ने गांव में दबिश देकर कैमरे को जब्त कर लिया है। इस घटना ने सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट मोड पर है। 
Trending Videos


तकनीक से हो रही थी जासूसी
जांच में सामने आया है कि इस नेटवर्क के तहत ऐसे कैमरों का इस्तेमाल किया जा रहा था जो सिम कार्ड और सोलर पैनल से लैस हैं। इसके जरिए पाकिस्तान में बैठे आकाओं को सैन्य ठिकानों और अर्धसैनिक बलों की गतिविधियों का लाइव डेटा भेजा जा रहा था। चूंकि ये कैमरे सोलर पावर से चलते हैं, इसलिए इन्हें बिजली की जरूरत नहीं होती और ये लंबे समय तक सक्रिय रह सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फारेंसिक जांच करेगी दिल्ली पुलिस
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल कैमरे को अपने साथ दिल्ली ले गई है। अब इसकी फॉरेंसिक जांच की जाएगी ताकि यह पता चल सके कि कैमरा कब से वहां लगा था, इसका सर्वर कहां है और अब तक इसमें क्या-क्या रिकॉर्ड हुआ है। स्थानीय स्तर पर भी पुलिस उन लोगों की तलाश कर रही है जिन्होंने इस उपकरण को स्थापित करने में संदिग्धों की मदद की होगी।

सोनीपत रेलवे स्टेशन पर मिले संदिग्ध कैमरे के बाद अंबाला में था अलर्ट 
मार्च माह में सोनीपत रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध कैमरा मिलने व गाजियाबाद पुलिस द्वारा आतंकी गतिविधियों में संलिप्त पकड़े गए छह युवकों के मामले से अंबाला में भी अलर्ट था। अति संवेदनशील होने के कारण अंबाला पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने भी जिले के सभी थाना प्रभारियों और सुरक्षा इकाइयों को हर संदिग्ध लोकेशन पर नजर रखने के निर्देश दिए थे। बता दें कि  भारतीय सेना व वायुसेना का महत्वपूर्ण सैन्य केंद्र होने व उत्तर रेलवे अंबाला मंडल का सबसे बड़ा स्टेशन होने के कारण अंबाला समय-समय पर आतंकवादियों के निशाने पर रहा है। गाजियाबाद पुलिस ने दिल्ली एनसीआर से संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाकर उसकी लाइव फुटेज पाकिस्तान भेजने के आरोप में 14 मार्च को छह युवकों को पकड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed