{"_id":"69b70240a8a309127505c899","slug":"temperature-drops-due-to-drizzle-rain-expected-today-too-ambala-news-c-36-1-amb1001-159769-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: बूंदाबांदी से गिरा तापमान आज भी बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: बूंदाबांदी से गिरा तापमान आज भी बारिश के आसार
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। बढ़ती गर्मी के बीच अंबाला वासियों के लिए रविवार का दिन राहत भरा रहा। मौसम ने अचानक करवट ली और सुबह से धूल भरी ठंडी हवाओं का दौर शुरू हो गया।
आसमान में बादलों की आवाजाही जारी रही। लगभग 18 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली पछुआ हवाओं ने तापमान को कम कर दिया। दोपहर होते-होते शहर के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी हुई, जिससे गर्मी से राहत मिली।
माैसम में आए बदलाव ने किसानों की चिंता बढ़ी दी है क्योंकि गेहूं की फसल पककर तैयार है। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार, अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री और न्यूनतम 17.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री था। सोमवार को भी गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। 17 व 18 मार्च को सूरज फिर से तेवर दिखाएगा और गर्मी में बढ़ोतरी होगी। 19 से 21 मार्च तक एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण दोबारा बारिश के आसार हैं।
Trending Videos