सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The employees protested by banging plates.

Ambala News: कर्मचारियों ने थाली बजाकर किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
The employees protested by banging plates.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos


अंबाला सिटी। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले सफाई कर्मचारियों की नगर निगम में हड़ताल जारी रही। हड़ताल मंगलवार को 21वें दिन में प्रवेश कर गई। प्रधान शंकर पाम्मा के नेतृत्व में सफाई कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। आंदोलन के दौरान महिला कर्मचारियों ने मुख्य बाजारों में थाली बजाकर सरकार और निगम प्रशासन को जगाने का प्रयास किया। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में काले झंडे लेकर हरियाणा सरकार और निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों का आरोप है कि प्रशासन ''ठेका प्रथा'' को जबरन लागू कर एक विशेष समुदाय का शोषण कर रहा है। कर्मचारियों ने बाजारों में घूमकर जनता से सहयोग की अपील की और उनके साथ हो रहे अन्याय की पोल खोली।

वार्डों के बदलाव से जनता को होगा नुकसान

राज्य प्रधान सेवाराम बोहत ने स्पष्ट किया कि 15 वार्डों से पुराने अनुभवी कर्मचारियों को हटाकर अन्य स्थानों पर शिफ्ट करना टैक्स देने वाली जनता के साथ अन्याय है। उन्होंने कहा कि पुराने कर्मचारी शहर के चप्पे-चप्पे और हर गली-मोहल्ले से वाकिफ हैं। नए ठेके के कर्मचारी नगर निवासियों को संतुष्ट नहीं कर पाएंगे, जिसका सीधा असर आने वाले पार्षद चुनावों पर भी पड़ेगा। जिला प्रधान वीरपाल कांगड़ा ने निगम प्रशासन को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि यदि कर्मचारियों के प्रति कड़ा रुख अपनाया गया, तो आंदोलन को पूरे जिले में तेज किया जाएगा। उन्होंने मांग की कि प्रशासन बातचीत के जरिए समाधान निकाले, अन्यथा किसी भी टकराव की जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। प्रदर्शन में मुख्य रूप से जोगिंदर, विजय कुमार मट्टू, राजीव अटवाल, महिला विंग की प्रधान अनीता देवी, गगन, शेखर और चन्नी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed