{"_id":"69cc349338dd355205005f80","slug":"the-engine-had-passed-over-a-broken-track-the-accident-was-caused-by-human-error-not-technical-fault-ambala-news-c-36-1-amb1001-160718-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: टूटी पटरी से गुजरा था इंजन, तकनीकी खामी नहीं मानवीय भूल के कारण हुआ था हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: टूटी पटरी से गुजरा था इंजन, तकनीकी खामी नहीं मानवीय भूल के कारण हुआ था हादसा
विज्ञापन
अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन की लाइन नंबर चार व पांच के बीच बेपटरी हुआ रेल इंजन। फाइल फोटो
- फोटो : samvad
विज्ञापन
- प्राथमिक जांच में खुलासा, अभियांत्रिकी विभाग की लापरवाही उजागर, सोमवार शाम कैंट स्टेशन की लाइन नंबर चार-पांच पर शंटिंग के दौरान बेपटरी हो गया था पैसेंजर ट्रेन का इंजन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। कैंट रेलवे स्टेशन पर सोमवार शाम को पैसेंजर ट्रेन के इंजन के बेपटरी होने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पांच सदस्यीय जांच कमेटी की प्राथमिक रिपोर्ट के अनुसार, यह हादसा तकनीकी खामी की वजह से नहीं बल्कि अभियांत्रिकी (इंजीनियरिंग) विभाग की लापरवाही और मानवीय भूल के चलते हुआ।
जांच में सामने आया कि जिस पटरी से इंजन को गुजारा गया, वह पहले से टूटी हुई थी। इस रिपोर्ट के बाद अब संबंधित विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों पर गाज गिर सकती है।
टूटी पटरी ने खोली सुरक्षा की पोल
जांच कमेटी ने अपनी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंप दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, शंटिंग के दौरान जिस ट्रैक पर इंजन को लिया गया, उसकी पटरी टूटी हुई थी। नियमानुसार, किसी भी इंजन या ट्रेन के गुजरने से पहले ट्रैक की फिटनेस सुनिश्चित करना अभियांत्रिकी विभाग की जिम्मेदारी होती है। टूटी पटरी से इंजन का गुजरना यह दर्शाता है कि ट्रैक की नियमित जांच (पैट्रोलिंग) में बड़ी कोताही बरती गई। इस गंभीर लापरवाही के लिए सीनियर सेक्शन इंजीनियर (एसएसई), कनिष्ठ अभियंता (जेई) और कीमैन को सीधे तौर पर जिम्मेदार माना जा रहा है। मंडल रेल प्रबंधक जल्द ही कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई का फैसला लेंगे।
10 ट्रेनों का संचालन रहा था प्रभावित
सोमवार शाम लगभग 6:45 बजे कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 3-4 के बीच पैसेंजर ट्रेन के इंजन की शंटिंग की जा रही थी। इसी दौरान इंजन अचानक पटरी से नीचे उतर गया। हादसा रेल लाइन नंबर चार व पांच पर कांटे के नजदीक हुआ। इस हादसे के कारण प्लेटफार्म 3 व 4 पर आने वाली लगभग 10 ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहा। इन ट्रेनों को अन्य प्लेटफार्माें से गुजारा गया।
प्राथमिक जांच रिपोर्ट का जे-ग्रेड के अधिकारी आकलन करेंगे। मौके पर जाकर दोबारा से जांच होगी। इसके बाद यह तय होगा कि इसमें मानवीय भूल और लापरवाही थी या फिर ये हादसा तकनीकी खामी की वजह से हुआ था। इस पर अंतिम फैसला मंडल रेल प्रबंधक द्वारा लिया जाएगा।
- एनके झा, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल
Trending Videos