{"_id":"69c98b95d637fedd7f092851","slug":"the-officials-returned-after-pressing-the-pipeline-potholes-formed-on-the-road-ambala-news-c-36-1-amb1001-160598-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: पाइपलाइन दबाकर लौटे अधिकारी, सड़क पर बने गड्ढे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: पाइपलाइन दबाकर लौटे अधिकारी, सड़क पर बने गड्ढे
विज्ञापन
अवतार सिंह।
विज्ञापन
- रवालों गांव में दो माह से लोग परेशान, मुख्य रास्ता खराब होने से चोटिल हो रहे ग्रामीण
संवाद न्यूज एजेंसी
जलबेड़ा। रवालों गांव में जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से दो महीने पहले बिछाई गई पेयजल पाइपलाइन ने गांव की सूरत बिगाड़ दी है। पाइपलाइन तो दबा दी लेकिन खुदाई के बाद सड़क को ऐसे ही छोड़ दिया। सड़क अब गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। इससे प्रतिदिन कृषि और पशुपालन के कार्यों के लिए निकलने वाले ग्रामीणों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
सड़क नहीं की दुरुस्त
जन स्वास्थ्य विभाग ने नई पाइपलाइन डालकर उसे ऊपर ही रख दिया था जो कभी भी टूट सकती थी लेकिन विभाग ने मौके का मुआयना करके ठेकेदार से उसे नीचे तो करवा दिया लेकिन सड़क दुरुस्त नहीं की।
अवतार सिंह
गड्ढे में गिरने का भय
हमें प्रतिदिन अपने कार्य करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जब भी घर से बाहर सड़क पर जाते हैं तो संभल कर चलना पड़ता है। हर समय गड्ढे में गिरने का भय बना रहता है।
विक्की
अधिकारी समझें जिम्मेदारी
सरकार से लाखों रुपए का वेतन पाने के बावजूद भी अधिकारी अपनी जिम्मेदारियां से भागते हैं। जबकि उन्हें पब्लिक का कार्य प्राथमिकता के साथ करना चाहिए।
गुरचरण सिंह
बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी
सुबह के समय साथ लगते अन्य गांव के बच्चे भी इसी रास्ते से स्कूल जाते हैं। कई बार तो बस को भी बड़ी संभाल कर चलना पड़ता है ताकि किसी बच्चों को चोट न लग जाए।
गुरविंदर सिंह
हमने 12 लाख रुपये का एस्टीमेट जन स्वास्थ्य विभाग को भेजा है। जैसे ही उधर से पेमेंट रिलीज होगी। तुरंत सड़क बनाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
अश्विनी, कनिष्ठ अभियंता, पीडब्ल्यूडी
पीडब्ल्यूडी ने 11 से 12 लाख का बजट बताया है। इसका प्रपोजल बजट के लिए आगे भेजा हुआ है। अगले महीने में आने की पूरी उम्मीद है, जैसे ही आएगा विभाग को भेज दिया जाएगा।
अनुराग, एसडीओ, पब्लिक हेल्थ
Trending Videos

![]()
अवतार सिंह।
![]()
अवतार सिंह।
![]()
अवतार सिंह।
![]()
अवतार सिंह।