सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The students of the workshop learned the nuances of dance.

Ambala News: कार्यशाला के छात्राओं ने सीखीं नृत्य की बारीकियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
The students of the workshop learned the nuances of dance.
हरियाणवी लोकनृत्य कार्यशाला की बारियों के बारे में छात्राओं को जानकारी देते प्र​शिक्षक बुद्धराम
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos


बराड़ा। बराड़ा में आयोजित 15 दिवसीय हरियाणवी लोकनृत्य कार्यशाला में छात्राओं ने भाग लिया। यह कार्यशाला उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पटियाला के तत्वावधान में करवाई जा रही है। कार्यशाला के सावतें दिन प्रशिक्षक बुधराम मट्टू ने छात्राओं को हरियाणवी लोक नृत्य की विभिन्न बारीकियों के बारे में बताया। इस कार्यशाला में कुल 22 छात्राएं भाग ले रही हैं, जो अपनी सांस्कृतिक जड़ों को समझने का प्रयास कर रही हैं। प्रशिक्षक मट्टू ने बताया कि ऐसी कार्यशालाएं न केवल बच्चों को अपनी सांस्कृतिक धरोहर को समझने का अवसर देती हैं, बल्कि उन्हें इसे भविष्य के लिए सहेजने के लिए भी प्रेरित करती हैं। यह आयोजन नई पीढ़ी में लोक कला के प्रति प्रेम जगाने में सहायक सिद्ध हो रहा है।

संगीतमय सुंदरकांड पाठ और भंडारे का आयोजन

अंबाला। छावनी के बीपीएस प्लेनेटेरियम में श्री सतू जींदा कल्याण सेवा सभा अंबाला की ओर से धार्मिक कार्यक्रम हुआ। इस कार्यक्रम में श्री सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह धार्मिक अनुष्ठान गद्दी नशीन महंत खुशहाल दास महाराज के सान्निध्य में आयोजित किया गया। कार्यक्रम को ब्रह्मलीन श्री श्री 108 महंत जमना दास महाराज, श्री श्री 108 महंत हरि दास महाराज और श्री श्री 108 महंत हेमंत दास महाराज के आशीर्वाद से पूर्ण किया गया। पाठ के समापन के भंडारे का आयोजन किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed