{"_id":"6a6fafcce47104649a03ad2b","slug":"those-who-contributed-to-the-upliftment-and-service-of-society-were-honored-ambala-news-c-36-1-amb1002-167236-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: समाज के उत्थान और सेवा में योगदान देने वाले सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: समाज के उत्थान और सेवा में योगदान देने वाले सम्मानित
विज्ञापन
ऑल इंडिया कश्यप राजपूत पंजाबी वेलफेयर सोसाइटी के पदाधिकारी। संस्था
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- ऑल इंडिया कश्यप राजपूत पंजाबी वेलफेयर सोसाइटी की ओर से आयोजित हुआ समारोह
माई सिटी रिपोर्टर
अंबाला सिटी। ऑल इंडिया कश्यप राजपूत पंजाबी वेलफेयर सोसाइटी देवी नगर की ओर से रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान देवी नगर मंदिर में वर्षभर चलने वाली विभिन्न सेवाओं और वार्षिक यज्ञ महोत्सव में निरंतर सहयोग देने वाले सहयोगियों को सम्मानित किया गया।
इसके अलावा सोसाइटी की कार्यकारिणी के सदस्यों, देवी नगर स्थित विभिन्न वंश मंदिरों के प्रधानों, कई राज्यों के प्रदेशाध्यक्षों, मासिक दानदाताओं और अन्य गणमान्य व्यक्तियों को राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप भारद्वाज कश्यप ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप भारद्वाज कश्यप ने की।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और मौजूदा सरकार का विशेष रूप से आभार जताया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा देवी नगर मंदिर और कश्यप समाज को लगातार सहयोग व सम्मान दिया जा रहा है, जो सराहनीय है। इस अवसर पर चेयरमैन ओम मेहरा, वरिष्ठ उप प्रधान नरेश कुमार, महासचिव अश्वनी कुमार, कैशियर शाम सुंदर कश्यप, सचिव सोम प्रकाश कश्यप, वाइस चेयरमैन मास्टर सुखदेव राज, उप प्रधान नरेंद्र जोग, अमरजीत लुंज व रमेश मल्होत्रा, मौजूद रहे। साथ ही यूपी के प्रदेशाध्यक्ष शाम सिंह जोग, पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अशोक सनोत्रा और चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष कुलवंत बमोत्रा उपस्थित रहे।