सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Two pairs of trains will be run as mail and express trains.

Ambala News: मेल और एक्सप्रेस बनाकर चलाई जाएंगी दो जोड़ी ट्रेनें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Two pairs of trains will be run as mail and express trains.
विज्ञापन
अंबाला। दो जोड़ी प्रमुख ट्रेनों से सुपरफास्ट का चार्ज हटेगा और ये ट्रेनें मेल व एक्सप्रेस बनकर चलेंगी। इसमें हावड़ा-जम्मूतवी हिमगिरि एक्सप्रेस और हावड़ा से कालका के बीच संचालित नेताजी एक्सप्रेस शामिल है।
Trending Videos

रेलवे की इस सुविधा का फायदा अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन से सफर करने वाले यात्रियों को मिलेगा। सुपरफास्ट चार्ज हटने से यात्रियों को 30 रुपये से लेकर 45 रुपये तक का फायदा होगा। वहीं सुपरफास्ट का दर्जा हटने से ट्रेनों के नंबर में भी परिवर्तन हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन ट्रेनों में मिलेगी सुविधा : ट्रेन नंबर 12331 हावड़ा-जम्मूतवी हिमगिरी एक्सप्रेस का नया नंबर 13041 हो जाएगा। यह बदलाव 14 अप्रैल से होगा। इसी प्रकार वापसी में चलने वाली ट्रेन का नंबर 12332 की जगह 13042 हो जाएगा। वहीं हावड़ा से कालका के बीच संचालित ट्रेन नंबर 12311 का नया नंबर 13051 और 12312 कालका-हावड़ा का नया नंबर 13052 होगा। हावड़ा से यह बदलाव 13 अप्रैल को तो कालका से 15 अप्रैल को ट्रेन नए नंबर से चलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed