सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Vaishya community celebrated the birth anniversary of Bhamashah ji.

Ambala News: वैश्य समाज ने मनाई भामाशाह जी की जयंती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Vaishya community celebrated the birth anniversary of Bhamashah ji.
बाबा भामा शाह की जयंती कार्यक्रम में मौजूद पदा​धिकारी। संस्था
विज्ञापन
बराड़ा। वैश्य समाज की ओर से महादानवीर बाबा भामा शाह की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर अग्रवाल सभा के प्रधान देवेंद्र कुमार गर्ग और वैश्य समाज वेलफेयर सोसाइटी के प्रधान अमित कुमार गर्ग ने कहा कि इस तरह के ऐतिहासिक महापुरुषों को याद करने से समाज और नई पीढ़ी को भी संदेश मिलता है। वह जानते हैं कि हमारे पूर्वजों ने आवश्यकता पड़ने पर देश और समाज के लिए सर्वस्व न्योछावर कर दिया। अमित गर्ग ने कहा कि जब देश और समाज की रक्षा के लिए महाराणा प्रताप ने बिना अपने प्राणों की चिंता किए देश के दुश्मनों को खदेड़ दिया था। उस समय बाबा भामा शाह ने अपना सर्वस्व न्योछावर करके देश और समाज के प्रति अपनी निष्ठा और समर्पण का परिचय दिया था। इस अवसर पर मुकेश मित्तल, कमल अग्रवाल, संदीप बंसल, संदीप सिंगला, आशीष मित्तल मौजूद रहे। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed