फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Vij tough on land fraud; orders DSP to take action.

Ambala News: जमीन की धोखाधड़ी में विज सख्त, डीएसपी को कार्रवाई के निर्देश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 03:14 AM IST
विज्ञापन
Vij tough on land fraud; orders DSP to take action.
शास्त्री कॉलोनी ​स्थित मंत्री अनिल विज के आवास पर समस्या लेकर पहुंचे लोग। प्रवक्ता
अंबाला। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने शुक्रवार को अपने आवास पर लोगों की समस्याओं को सुना। इस दौरान उन्होंने जमीन की धोखाधड़ी के अलग-अलग मामलों में पुलिस को प्राथमिकी दर्ज कर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

ऊर्जा मंत्री अनिल विज को बीडी फ्लोर मील क्षेत्र निवासी महिला ने शिकायत देते हुए बताया कि उन्होंने कुछ समय पूर्व बीडी फ्लोर मील क्षेत्र में ही एक प्रापर्टी डीलर से प्लाट की डील की थी। डीलर को लगभग ढाई लाख रुपए की अग्रिम राशि भी दी गई थी। इसके बाद डीलर ने न तो उन्हें प्लाट दिया और न ही उनकी राशि वापस लौटाई। मंत्री अनिल विज ने इस मामले में डीएसपी कैंट को मामला दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसी प्रकार एक अन्य शिकायतकर्ता ने ऊर्जा मंत्री अनिल विज को बताया कि बंगाली मोहल्ले में एक प्रापर्टी का मामला अदालत में विचाराधीन है और प्रापर्टी पर स्टे है। उसका आरोप था कि स्टे होने के बावजूद एक अन्य पार्टी ने प्रापर्टी को बेच दिया। मंत्री अनिल विज ने मामले में डीएसपी कैंट को मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed