सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Vineet Kumar became the President, Ashish the Secretary and Sanjeev Chane the Treasurer

Ambala News: विनीत कुमार अध्यक्ष, आशीष सचिव और संजीव चने गए कोषाध्यक्ष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Vineet Kumar became the President, Ashish the Secretary and Sanjeev Chane the Treasurer
अंबाला छावनी में रेलवे कॉलोनी कार्यालय पर बैठक के दौरान मौजूद ट्रेन मैनेजर। प्रवक्ता
विज्ञापन
ट्रेन मैनेजरों की समस्याओं पर मंथन, अंबाला मुख्यालय की नई कार्यकारिणी गठित
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। अखिल भारतीय गार्ड्स काउंसिल (एआईजीसी) की अंबाला मंडल की वार्षिक कार्यकारिणी की बैठक मंगलवार को हुई। इसमें मुख्य रूप से ट्रेन मैनेजरों (गार्ड्स) को आ रही कार्यक्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा की गई और भविष्य की रणनीति तैयार की गई।
इस दौरान अंबाला मुख्यालय के लिए नई कार्यकारिणी का भी निर्विरोध चुनाव किया गया। संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से एआईजीसी अंबाला मुख्यालय की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें आशीष हिकारा को सचिव, विनीत कुमार को अध्यक्ष, संजीव प्रजापति को कोषाध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे कॉलोनी स्थित काउंसिल कार्यालय में आयोजित इस बैठक का नेतृत्व सेवानिवृत्त गाड़ी प्रबंधक सूरज पाल ने किया। बैठक में मंडल सचिव कमल किशोर ने ट्रेन मैनेजरों की ज्वलंत समस्याओं को सदन के सामने रखा। उन्होंने कहा कि रेल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले इन कर्मचारियों की मांगों को लेकर काउंसिल जल्द ही मंडल अधिकारियों से मुलाकात करेगी।
समस्याओं का कराएंगे समाधान : कमल किशोर
मंडल सचिव कमल किशोर ने विभिन्न मुख्यालयों से आए प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि उनकी शिकायतों का निवारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह जल्द मंडल के उच्चाधिकारियों के साथ बैठक कर समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करेंगे। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष विनय कुमार, जोनल कोषाध्यक्ष जेपी वर्मा, संगठन सचिव प्रदीप गुप्ता सहित अन्य ट्रेन मैनेजर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed