सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Warrior Club won the match 5-0 in the Football League

Ambala News: फुटबॉल लीग में वाॅरियर क्लब ने 5-0 से जीता मैच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Warrior Club won the match 5-0 in the Football League
अंबाला छावनी के वार हीरोज स्टेडियम में आयोजित फुटबाल मैच में ​​भिड़ते ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

अंबाला। छावनी के वार हीरो स्टेडियम में शनिवार को जिला फुटबाल संघ की ओर से आयोजित फुटबाॅल लीग में दो मुकाबले खेले गए। पहला मुकाबला सुबह 11:30 बजे वाॅरियर क्लब और बद्रीनाथ क्लब के बीच खेला गया। इसमें वाॅरियर क्लब ने शुरू से आक्रामक खेल दिखाया और बद्रीनाथ क्लब पर दबाव बनाए रखा। वाॅरियर क्लब ने लगातार पांच गोल दागकर मुकाबले को एकतरफा बना दिया।
बद्रीनाथ क्लब की टीम पूरे मैच में संघर्ष करती नजर आई, लेकिन गोल करने में असफल रही। अंत में वाॅरियर क्लब ने 5-0 से जीत दर्ज की। मुख्य अतिथि जतिन दुआ उपस्थित रहे। उन्होंने जिला फुटबाॅल संघ को 11 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की। इस अवसर पर पूर्व डिप्टी डायरेक्टर अरुण कांत, प्रधान बीएएस बिंद्रा, सचिव अरविंद शर्मा, उप प्रधान बलित नागपाल, नरेंद्र कुमार, प्रधानाचार्य केपी सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा मुकाबला दोपहर दो बजे मॉर्निंग क्लब और फारुका एफसी के बीच खेला गया। यह मैच अंत तक रोमांचक रहा। पहले हाफ में दोनों टीमें गोल करने में नाकाम रहीं और मध्यांतर तक स्कोर 0-0 रहा। मध्यांतर के बाद मॉर्निंग क्लब ने खेल में तेजी लाते हुए एक के बाद एक दो गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिला दी लेकिन मैच समाप्त होने से मात्र पांच मिनट पहले फारूका एफसी ने जबरदस्त वापसी की और लगातार दो गोल दागकर मुकाबले को बराबरी पर ला दिया। मैच 2-2 की बराबरी पर समाप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed