फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Woman's family beat up mother-in-law and forcibly took the daughter-in-law away.

Ambala News: मायके वालों ने सास को पीटा, बहू को जबरन ले गए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Woman's family beat up mother-in-law and forcibly took the daughter-in-law away.
अंबाला। खोजकीपुर की प्रोफेसर कॉलोनी में प्रेम विवाह से नाराज लड़की पक्ष के लोगों ने लड़के के घर में घुसकर जमकर हंगामा किया। आरोपियों ने बिजली विभाग का कर्मचारी बनकर घर का दरवाजा खुलवाया। इसके बाद उन्होंने लड़के की मां की पिटाई की।
विज्ञापन

बुजुर्ग महिला का आरोप है कि आरोपी उससे सोने के जेवरात व मोबाइल छीन ले गए। गंभीर रूप से घायल महिला को पड़ोसियों ने कैंट के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महेश नगर थाना पुलिस ने दीपक, सोनिया व देव सहित अन्य पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

प्रोफेसर कॉलोनी निवासी पीड़िता निर्मला देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके बेटे उमेश कुमार ने 8 जून को पड़ोस की दिशा के साथ प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद से बेटा अपनी पत्नी के साथ बाहर रह रहा था। 4 अगस्त को बेटा दिशा को लेकर प्रोफेसर कॉलोनी स्थित अपने घर रहने के लिए आया था। 5 अगस्त की दोपहर करीब 2 बजे वह और उनकी बहू दिशा घर पर अकेली थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दाैरान मुख्य गेट पर किसी ने आवाज दी कि हम बिजली वाले हैं, मीटर चेक करना है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि जैसे ही गेट खोला तो दिशा के पिता दीपक, माता सोनिया, भाई देव, ताऊ, चाचा और एक अन्य व्यक्ति घर के भीतर घुस आए। उन्होंने दोनों की पिटाई करनी शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed