{"_id":"6a6d18c247cb5a912808ba46","slug":"youth-rapes-teenage-girl-after-finding-her-alone-at-home-ambala-news-c-36-1-sknl1017-167146-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: घर में अकेला देखकर युवक ने किया किशोरी से दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: घर में अकेला देखकर युवक ने किया किशोरी से दुष्कर्म
Sat, 01 Aug 2026 03:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Sat, 01 Aug 2026 03:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला। शहर के एक थाना क्षेत्र की 15 वर्षीय किशोरी ने एक व्यक्ति पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। बच्ची ने बताया कि घर में अकेला पाकर उसने उसे धमकाया था कि अगर किसी तो बताया तो अच्छा नहीं होगा। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की है। आरोपी के गिरफ्त से बाहर होने के कारण पीड़िता के परिजन शुक्रवार ऊर्जा एवं परिवहन मंत्री अनिल विज से उनके निवास स्थान पर मिले और कार्रवाई के लिए गुहार लगाई। मंत्री विज ने महेश नगर थाना प्रभारी राधे श्याम को आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के आदेश दिए।
बच्ची ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह 11वीं कक्षा की छात्रा है। उसके माता-पिता एक दुकान पर काम करते हैं। 9 मई 2026 की शाम को जब उसके माता-पिता और भाई काम पर गए हुए थे। वह घर पर अकेली थी, तभी उनके घर के पास दुकान पर काम करने वाला अतुल छत से गत्ता उठाने के बहाने घर पर आया था। कुछ देर बाद वह नीचे आया तो अकेला देखकर कमरे का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद कर दिया और उसके साथ गलत हरकत करनी शुरू कर दी। जब उसने विरोध करते हुए अपना मोबाइल उठाकर मदद के लिए फोन करने की कोशिश की तो आरोपी ने उसे धक्का देकर उसका मोबाइल छीनकर फर्श पर पटक दिया, जिससे फोन टूट गया। इसके बाद आरोपी ने उसे जबरन पकड़कर चारपाई पर गिरा दिया और उसका मुंह कर दुष्कर्म किया था।
दो माह बाद दो व्यक्ति आया तो छात्रा ने बुआ को सुनाई आपबीती
पीड़िता का आरोप है कि 9 मई के बाद आरोपी ने उसे बहुत डरा दिया था कि अगर उसने इस बारे में अपने माता-पिता, भाई या किसी और को बताया तो वह उसके माता-पिता और भाई को जान से मार देगा। तभी से वह डरी सहमी हुई थी। दो माह बाद दोबारा आरोपी ने घर आकर दुष्कर्म का प्रयास किया तो पीड़िता ने अपनी बुआ को आपबीती बताई। जिसके बाद परिजनों ने तुरंत पुलिस से संपर्क कर न्याय की गुहार लगाई। जांच अधिकारी अनीता रानी ने बताया कि जल्द ही आरोपी को काबू कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
-- -