सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Audio goes viral amid paddy scam

Haryana: धान घोटाले के बीच ऑडियो वायरल, राइस मिलर्स में मचा हड़कंप; क्या बोले एसोसिएशन के अध्यक्ष?

संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 25 Mar 2026 07:34 PM IST
विज्ञापन
सार

करीब एक सप्ताह पहले ही क्षेत्र के एक राइस मिल पर धान स्टॉक में गड़बड़ी के चलते मामला दर्ज किया गया था। अभी इस मामले की जांच पूरी तरह से आगे नहीं बढ़ पाई कि अब ऑडियो वायरल होने से मामला और भी पेचीदा दिखाई देने लगा है।

Audio goes viral amid paddy scam
ऑडियो वायरल - फोटो : freepik.com
विज्ञापन

विस्तार

धान घोटाले के बीच अब ऑडियो बम फूटा है। करीब एक मिनट 16 सेकेंड की इस ऑडियो में राइस मिलों में फिजिकल वेरिफिकेशन से पहले संचालकों को  15-15 हजार रुपये एकत्रित करने की बात की जा रही है। हालांकि यह ऑडियो सही है या नहीं। अभी जांच का विषय है लेकिन इसके वायरल होने के बाद राइस मिलर्स में भी हड़कंप मच गया है।

Trending Videos


करीब एक सप्ताह पहले ही क्षेत्र के एक राइस मिल पर धान स्टॉक में गड़बड़ी के चलते मामला दर्ज किया गया था। अभी इस मामले की जांच पूरी तरह से आगे नहीं बढ़ पाई कि अब ऑडियो वायरल होने से मामला और भी पेचीदा दिखाई देने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय किसान यूनियन के प्रिंस वडै़च ने बताया कि किसानों द्वारा धान की ख़रीद के मामले में लगातार धांधली होने की बात उठाई जा रही थी। जिस पर संज्ञान लेते हुए सरकार ने फिजिकल वेरिफ़िकेशन विभाग के अधिकारियों द्वारा करवाई, जिसमें करोड़ों रुपये का घोटाला सामने आया। इस मामले में गत दिनों पुलिस द्वारा एक राइस मिलर्स के खिलाफ केस दर्ज किया। अब  एक ऑडियो क्लिप सामने आई, जिसमें कोई राइस मिलर्स एसोसिएशन का सदस्य सभी मिलर्स को एक दुकान पर फिजिकल वेरिफ़िकेशन के लिए फ़ीस जमा कराने की बात कह रहा है। प्रिंस वडै़च ने बताया कि इस ऑडियो के सामने आने से यह घोटाला और बड़ा हो सकता है। 

30 मार्च को एसडीएम कार्यालय पर होगा प्रदर्शन
प्रिंस वड़ैच ने बताया कि आगामी 30 मार्च को किसान यूनियन पूरे सबूतों के साथ एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन करेगी और इस मामले की निष्पक्ष उच्चस्तरीय जांच की मांग करेगी । 

ऑडियो से फैलाया जा रहा भ्रम: सतीश सैनी
इस मामले पर बात करने पर राइस मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सतीश सैनी ने बताया कि इस ऑडियो द्वारा भ्रम फैलाया जा रहा है । ऐसी कोई बात नहीं है ।जो गलत करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed