सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   110 talents honored with Haryana Gaurav Award

Bhiwani News: हरियाणा गौरव अवाॅर्ड में 110 प्रतिभाएं सम्मानित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
110 talents honored with Haryana Gaurav Award
नवदुर्गा मंदिर में आयोजित सम्मान समारोह में युवाओं को सम्मानित करते आयोजक।
विज्ञापन
भिवानी। दक्षिण काली नवदुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित हरियाणा गौरव अवाॅर्ड समारोह में एशियन कबड्डी फेडरेशन के चेयरमैन गुलाब सिंह सैनी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें खेलों को जमीनी स्तर पर मजबूत कर रही हैं। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों की 110 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
Trending Videos

नवदुर्गा सेवा सहयोग संस्था की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में नंदलाल चावला मेमोरियल ट्रस्ट का संयोजन रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंत्री एवं विधायक घनश्याम सर्राफ ने की जबकि वरिष्ठ भाजपा नेता धर्मेंद्र जिंदल अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मंच संचालन बिजेश जावला और मास्टर मनोज सैनी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्था के मीडिया कोऑर्डिनेटर सुरेश सैनी और ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद चावला ने बताया कि कार्यक्रम में कुल 110 लोगों को सम्मानित किया गया। इनमें 45 राष्ट्रीय खिलाड़ी, 10 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, 35 राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय कोच, 10 सामाजिक संस्थाएं और 10 प्रबुद्ध सामाजिक व्यक्ति शामिल रहे। सुरेश सैनी ने कहा कि संस्था ऐसे आयोजनों के माध्यम से समाज में सकारात्मक सोच, सेवा भावना और प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करती रही है।
मुख्य अतिथि गुलाब सिंह सैनी ने कहा कि भारत की असली ताकत उसकी 65 प्रतिशत युवा जनसंख्या है। उन्होंने बताया कि हरियाणा में करीब 4500 खेल नर्सरियां स्थापित की गई हैं जिससे जूनियर स्तर से ही खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के लिए तैयार किया जा रहा है।
विधायक एवं पूर्व मंत्री घनश्याम सर्राफ और भाजपा नेता धर्मेंद्र जिंदल ने कहा कि युवाओं को प्रशिक्षण के साथ-साथ प्रोत्साहन की भी आवश्यकता होती है।
खेल कोटे के माध्यम से सरकारी नौकरियों में मिल रहे अवसर युवाओं के भविष्य को सुरक्षित बना रहे हैं। इस अवसर पर साक्षी मलिक के कोच मनदीप सैनी, प्रधानमंत्री द्वारा नेशनल स्टार्टअप से सम्मानित मोहित यादव, कोच रणधीर सिंह, पहलवान बिजेंद्र सिंह और डॉ. मोनिका सांगवान सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed