{"_id":"69ca4c66b39778115101aee1","slug":"video-nsui-protests-over-exam-results-2026-03-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी में सीबीएलयू के गेट पर एनएसयूआई ने दिया सांकेतिक धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी में सीबीएलयू के गेट पर एनएसयूआई ने दिया सांकेतिक धरना
चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय में सोमवार को एनएसयूआई ने परीक्षा परिणामों को लेकर रोष प्रदर्शन किया। प्रेम नगर स्थित विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर छात्रों ने एक दिवसीय सांकेतिक धरना देकर विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। छात्रों का आरोप है कि विश्वविद्यालय प्रशासन न केवल परीक्षा परिणामों में धांधली कर रहा है, बल्कि शोध स्तर पर भी भारी भ्रष्टाचार कर रहा है।
धरने का नेतृत्व कर रहे एनएसयूआई जिला अध्यक्ष मंजीत लांग्यान ने कहा कि री-इवैल्यूएशन (पुनर्मूल्यांकन) के दौरान छात्रों के अंकों में 18 से सीधे 38 तक का उछाल आना किसी तकनीकी त्रुटि का नहीं, बल्कि एक सुनियोजित घोटाले का संकेत है। लांग्यान ने कहा कि यह छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। हम मांग करते हैं कि पूरे आईटी सिस्टम का डिजिटल ऑडिट करवाया जाए और इस परीक्षा घोटाले की स्वतंत्र जांच कर दोषियों को सलाखों के पीछे भेजा जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।