सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Cycling nursery trials tomorrow

Bhiwani News: साइकिलिंग खेल नर्सरी के लिए ट्रायल कल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Cycling nursery trials tomorrow
विज्ञापन
तोशाम। खेल विभाग के आदेशानुसार मिनी खेल स्टेडियम ईशरवाल में 31 मार्च को साइकिलिंग खेल नर्सरी के लिए चयन ट्रायल आयोजित किया जाएगा जिसमें चयनित खिलाड़ियों को हरियाणा सरकार की ओर से मासिक प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी। यह चयन ट्रायल अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं कोच सोमबीर सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित होगा।
Trending Videos

इसमें 8 से 19 वर्ष आयु वर्ग के सभी इच्छुक बालक व बालिकाएं भाग ले सकते हैं। ट्रायल के माध्यम से चयनित प्रथम 25 खिलाड़ियों को नियमित रूप से प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। आठ से 14 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों को 1500 रुपये प्रतिमाह तथा 14 से 19 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों को 2000 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे ताकि वे अपनी खेल प्रतिभा को बेहतर तरीके से विकसित कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोच सोमबीर सिंह ने बताया कि साइकिलिंग खेल नर्सरी का उद्देश्य खिलाड़ियों को व्यवस्थित प्रशिक्षण, अनुशासन और उच्च स्तरीय मार्गदर्शन प्रदान करना है जिससे वे भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed