{"_id":"69ca495764dab58ab70828c3","slug":"video-mustard-crop-of-farmers-got-wet-in-the-market-2026-03-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी: मंडी में भीगी किसानों की सरसों की फसल, अधिक नमी की वजह से खरीद ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी: मंडी में भीगी किसानों की सरसों की फसल, अधिक नमी की वजह से खरीद ठप
खेत में फसल कटाई के बाद किसान अपनी फसल लेकर मंडी पहुंचने लगे हैं। सोमवार को अचानक मौसम बिगड़ा और बारिश हुई। इस दौरान जिला मुख्यालय की मंडी में किसानों की सरसों भीग गई। जिसकी वजह से अधिक नमी बताकर खरीद एजेंसियों ने भी काम ठप रखा। हालांकि कुछ किसान जिनकी सरसों शेड के नीचे थी, उनकी बोली कराई, लेकिन उनकी भराई भी सुखाने के बाद कराई जाएगी। बता दें कि सरसों की खरीद को लेकर मंडियों में पर्याप्त शेड नहीं हैं। जिसकी वजह से खुले आसमान के नीचे किसानों की फसल अपने रहमोकरम पर है। जिला मुख्यालय की मंडी में ही सोमवार को करीब चार हजार क्विंटल सरसों भीग गई। जिसे अब सुखाने के बाद ही बेचा जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।